Rajasthan

Viral Video : पंचों का बड़ा फैसला इन गांवों मे महिलाओं और छात्राओं के लिए स्मार्टफोन हुआ बैन जाने क्या है पूरा मामला देखे पूरा वीडियो

जालोर : राजस्थान के जालोर जिले में सुंधा माता पट्टी के चौधरी समाज के पंचों ने 24 से अधिक गांवों की महिलाओं और छात्राओं के स्मार्टफोन उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। समाज का तर्क है कि यह कदम मोबाइल की लत रोकने और बच्चों को अधिक ध्यान देने के लिए उठाया गया है जबकि सरकारें महिलाओं को डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ा रही हैं।

बहुओं-छात्राओं पर स्मार्टफोन बैन

समाज की बैठक 21 दिसंबर को आयोजित की गई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि सुंधा माता पट्टी के भीनमाल और रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों के कई गांवों की बहू-बेटियां स्मार्टफोन का उपयोग नहीं करेंगी। इसके बजाय उन्हें केवल की-पैड मोबाइल का उपयोग करने की अनुमति होगी। समाज के अध्यक्ष सुजानाराम चौधरी ने बताया कि यह फैसला पंचों के सुझावों के बाद लिया गया। निर्णय की घोषणा पंच हिम्मताराम ने की। पंचों ने कहा कि यह निर्णय छोटे बच्चों के मोबाइल उपयोग की लत को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।

चौधरी समाज का तुगलकी फरमान

फरमान में गजापुरा, गजीपुरा, पावली, मालवाड़ा, राजपुरा, राजीकावास, खानपुर, आलडी, रोपसी, साविदर, कोड़ी, चितरोडी, कागमाला और अन्य गांवों की महिलाओं और छात्राओं पर स्मार्टफोन उपयोग प्रतिबंधित किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इसी चौधरी समाज से जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, पूर्व सांसद देवजी एम. पटेल, प्रदेश के कानून मंत्री जोगाराम पटेल, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी और पूर्व विधायक पूराराम चौधरी जैसे बड़े राजनीतिक नाम जुड़े हुए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Swasth Vibhag : शिक्षकों के बाद अब डॉक्टर्स भगाएंगे आवारा कुत्ते स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश, बना चर्चा का विषय

जैसलमेर : राजस्थान के जैसलमेर जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजकीय जवाहिर…

Live Suicide Video : सुसाइड से पहले मां को किया वीडियो कॉल, फिर आंखों के सामने ही फंदे पर लटका, इस वजह से मौत को लगाया गले

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में बलदेव नगर निवासी मुजाहिद ने शुक्रवार मुंबई में…

बस अग्निकांड …. प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख सीएम ने किया अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण, 20 की मौत 16 घायल…

जयपुर : जैसलमेर के थईयात गांव के पास मंगलवार को जोधपुर जा रही एक निजी बस में आग…

Social Media Viral Video : भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप, राजधानी में भी चर्चा जोरों पर

उदयपुर : जिले की दिग्गज महिला नेत्री ने एक वकील पर अश्लील वीडियो वायरल करने की…

‘पति को कैसे रास्ते से हटाया जाए?’ किराएदार आशिक के लिए पत्नी ने यूट्यूब पर किया सर्च, अब ऐसी हालत में है पति

झालावाड़ : यह खबर राजस्थान के झालावाड़ से सामने आई है जहां पत्नी और उसके प्रेमी…

1 of 3