Raipur

नवा रायपुर पहुंचते ही PM Modi ने ली तीजन बाई की सेहत की जानकारी, पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल को भी किया फोन

रायपुर : नवा रायपुर पहुंचे PM मोदी ने तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही सत्यसाई अस्पताल में बच्चों से मिले। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कलाकार पद्म विभूषण तीजन बाई के परिवार से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रख्यात लेखक पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल को भी फोन किया और उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की जानकारी ली।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। सुबह 10:45 से 11:30 बजे तक होने वाले इस आयोजन में वे आध्यात्मिकता, सकारात्मक सोच और समाज सेवा से जुड़े संदेश देंगे। दोपहर बाद प्रधानमंत्री मोदी राज्य की गर्व की पहचान बनने वाले नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। नवा रायपुर की आधुनिक पहचान को मजबूत करते हुए, वे यहां ट्राइबल म्यूजियम का भी उद्घाटन करेंगे, जो छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और परंपरा को नई पहचान देगा।

प्रधानमंत्री मोदी शाम को राज्योत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ पर जनता को संबोधित करेंगे। राज्योत्सव मंच से मोदी कई विकास परियोजनाओं का ऐलान भी कर सकते हैं। :पूरा नवा रायपुर आज मोदीमय है। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, वहीं जनता में अपने प्रधानमंत्री को देखने का उत्साह चरम पर है। अंत में शाम 4:25 बजे पीएम मोदी रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

पीएम मोदी पहुंचे रायपुर, एक झलक पाने के लिए रास्ते में फूल लिए खड़ी रही जनता

इसके पहले, छत्तीसगढ़ आज अपनी स्थापना की रजत जयंती मना रहा है। छत्तीसगढ़ के 25 साल पूरा होने पर राज्योत्सव को रजत जयंती समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी विशेष विमान से राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया है।

पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे सत्य साईं हॉस्पिटल जाएंगे और “दिल की बात” कार्यक्रम में भाग लेंगे। पीएम मोदी के विमान के लैंड होने की खबर मिलते ही एयरपोर्ट के आसपास बनी झांकियों में हलचल तेज हो गई है। हर कोई पीएम मोदी की एक झलक पाना चाहता है। जनता हाथों के फूल लेकर पीएम मोदी के स्वागत के लिए खड़ी है। लोग लगातार जय मोदी जय छत्तीसगढ़ के नारे लगा रहे हैं और काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर बाद प्रधानमंत्री मोदी राज्य की गर्व की पहचान बनने वाले नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। नवा रायपुर की आधुनिक पहचान को मजबूत करते हुए, वे यहां ट्राइबल म्यूजियम का भी उद्घाटन करेंगे, जो छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और परंपरा को नई पहचान देगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG News : होली पर 4 दिन की छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल – कॉलेज सहित सरकारी संस्थाएं, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश

रायपुर : भारत को जहां एक ओर कृषि प्रधान देश के तौर पर जाना जाता है तो दूसरी ओर …

CG Crime : किराये की थार, गाड़ी से चार बार कुचला, बेवफा पत्नी ने उजाड़ा अपना ही घर – संसार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना अंतर्गत तिल्दाडीह गांव के पास…

1 of 52