मध्य प्रदेश

हिन्दू लड़कियों के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़े गए दो मुस्लिम युवक, कांग्रेस पार्षद पर युवतियों से निकाह के लिए 3 लाख देने का आरोप, FIR दर्ज

इंदौर : शहर के सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में दो मुस्लिम युवकों को कथित लव जिहाद के आरोप में हिन्दू संगठन के सदस्यों ने पकड़ा। पकड़े गए युवकों की पहचान साहिल और अल्ताफ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हिन्दू लड़कियों के साथ संदिग्ध स्थिति में पाए गए थे। इसके बाद संगठन के सदस्यों ने उनका वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा।

वायरल वीडियो में आरोपी युवक यह स्वीकार करते नजर आ रहे हैं कि उन्हें कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने हिन्दू लड़कियों से शादी करने के लिए तीन लाख रुपये दिए थे। युवकों का यह भी आरोप है कि कादरी हिन्दू युवतियों से अनैतिक कार्य करवाता है। पुलिस ने युवतियों की शिकायत और हिन्दू संगठन द्वारा सौंपे गए वीडियो के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

क्राइम ब्रांच के एडीसीपी राजेश दंडोडिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवतियों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही वीडियो में लगाए गए आरोपों के आधार पर कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। यह पूरा मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र से संबंधित है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

होटल के कमरे में …. इस हालत में मिली महिला, देखकर हर किसी ने बंद कर ली अपनी आंखें, पुलिस के भी उड़े होश

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक…

Breaking : गिड़गिड़ाता रहा लाचार पिता, हैवान डॉक्टर ने मासूम को जमीन पर पटका, टूट गया नवजात का हाथ

दतिया : मध्यप्रदेश के दतिया जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने…

1 of 30