राशिफल

Aaj Ka Rashifal : 22/07/2025 दिन मंगलवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ

🌹 श्री राधे🌹
🕉️राधारमणम हरे हरे 🕉️
🌟 दैनिक पञ्चांग🌟

दिनांक:- 22/7/2025, मंगलवार

तिथि_ द्वादशी 07:04:56 तिथि त्रयोदशी 28:39:02(क्षय ) पक्ष कृष्ण
नक्षत्र
 मृगशीर्षा 19:23:47
योग_ ध्रुव 15:30:55 करण तैतुल 07:04:56
करण_ गर 17:50:35 करण वणिज 28:39:02
वार_ मंगलवार माह (अमावस्यांत) आषाढ
माह (पूर्णिमांत) श्रावण चन्द्र राशि
 वृषभ till 08:13:53
चन्द्र राशि_ मिथुन from 08:13:53 सूर्य राशि कर्क
रितु
 वर्षा
आयन दक्षिणायण
संवत्सर विश्वावसु
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत
 2082
गुजराती संवत 2081
शक संवत 1947 शक संवत
कलि संवत 5126 कलि संवत
सूर्योदय_ 05:34:21 सूर्यास्त 18:45:22 दिन काल 13:11:01
रात्री काल_ 10:49:22 चंद्रास्त
 16:47:12 चंद्रोदय 27:37:51*
सूर्योदय
लग्न कर्क 5°15′ , 95°15′ सूर्य नक्षत्र पुष्य
चन्द्र नक्षत्र__
 मृगशीर्षा

पद, चरण

2 वो मृगशीर्षा 08:13:53
3 का मृगशीर्षा 13:48:32
4 की मृगशीर्षा 19:23:47
1 कु आद्रा 24:59:46

💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮

यस्मिन रुष्टे भयं नास्ति तुष्टे नैव धनागमः ।
निग्रहाऽनुग्रहोनास्ति स रुष्टः किं करिष्यति ।।
।। चा o नी o।।

जिसके डाटने से सामने वाले के मन में डर नहीं पैदा होता और प्रसन्न होने के बाद जो सामने वाले को कुछ देता नहीं है. वो ना किसी की रक्षा कर सकता है ना किसी को नियंत्रित कर सकता है. ऐसा आदमी भला क्या कर सकता है.

🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩

गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18

न हि देहभृता शक्यं त्यक्तुं कर्माण्यशेषतः ।,
यस्तु कर्मफलत्यागी स त्यागीत्यभिधीयते ॥,

क्योंकि शरीरधारी किसी भी मनुष्य द्वारा सम्पूर्णता से सब कर्मों का त्याग किया जाना शक्य नहीं है, इसलिए जो कर्मफल त्यागी है, वही त्यागी है- यह कहा जाता है॥,11॥,

💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।🚩

मेष राशि –

आज के दिन बहुमूल्य वस्तुओं का ध्यान रखें। लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधित कार्यों को गति मिलेगी। उन्नति का रोड में तैयार हो रहा है। इन्वेस्टमेंट के लिए उचित समय आ चुका है। आज के दिन तन मन प्रसन्न रहेगा। वाहन ध्यान से चलाएं।

वृष राशि

आज के दिन अटके हुए काम बनेंगे। किसी पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रपोज मिल सकते हैं। शारीरिक कष्ट हो सकता है।

मिथुन राशि –

आज के दिन वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चिंतित रहेंगे श। बिजनेस में लाभ होगा। काम में कोताही बरतना आपके लिए ठीक नहीं है। आज का दिन किसी भी प्रकार के विवाद में ना पड़े। जोखिम भरा कार्य ना करें। क्रोध का त्याग करें, शांत रहें।

कर्क राशि –

आज के दिन वन भोज पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। मनपसंद खाने का आनंद मिलेगा। आज के दिन तनाव लेना आपके लिए उचित नहीं है। नेत्र पीड़ा रह सकती है। आज के दिन वाणी में संयम रखें। कोई भी कार्य करने के लिए जल्दबाजी न दिखाएं।

सिंह राशि –

अध्यात्म में मन लगेगा। किसी मंदिर के दर्शन को जा सकते हैं। आज के दिन अनुभव व्यक्तियों का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। बिजनेस में प्रॉफिट होगा।इन्वेस्टमेंट के लिए अनुकूल समय आ चुका है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि –

किसी ऐसे व्यक्ति की बातों पर भरोसा ना करें जिससे आप ठीक तरह से परिचित नहीं है। अचानक से कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है जिसके लिए जी तोड़ प्रयास करना पड़ेगा। विवादों से दूर रहे। आय बनी रहेगी।सावधान रहें, सतर्क रहें।

तुला राशि –

आज का दिन व्यर्थ की चिताओं और भाग दौड़ में बीत सकता है। धैर्य रखना उतना ही जरूरी है जितना की प्रयास करना। दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर के कोई निर्णय करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। खुद के विवेक का प्रयोग करें। इस बात का विशेष ख्याल रखें कि आपकी बातों का किसी को बुरा ना लगे। कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि –

आज का दिन खुशनुमा बीतेगा। खर्च होंगे लेकिन मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। कोई अनहोनी हो सकती है।

धनु राशि

आपका व्यक्तित्व, आपका तेज आपको आज सम्मान दिलाएगा। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। नौकरी पेशा लोगों का दिन अच्छा बीतेगा। आय मैं बढ़ोतरी होगी। आज का दिन घर -बाहर प्रसन्नता से भरा हुआ रहेगा। आपका किया हुआ प्रयास सफल रहेगा।

मकर राशि

विरोधी सक्रिय रहेंगे। अटका हुआ रुपया प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा। नई योजनाओं पर कार्य करेंगे। कार्य क्षेत्र में प्रतिद्वंदी सक्रिय रहेंगे। ऐसे कार्यों से दूरी बनाएं जिससे आपके विरोधी आपको नीचा दिखा सकते हैं। तन- मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि –

सफलता आपके कदम चूमने के लिए तैयार है। आपकी ओर से किया गया प्रयास सफलता के लिए आवश्यक है। आज के दिन व्यस्त रहेंगे। विवेक से कार्य करने से लाभ होगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप करना आपके लिए आज के दिन उचित नहीं है।

मीन राशि –

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। सुहाने मौसम का मजा ले सकते हैं। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। लंबे समय से अटका हुआ रुपया प्राप्त हो सकता है। आज के दिन सावधान रहें। चोट चपेट से बचें।

❤️आप सभी का दिन मंगलमय हो❤️

पं. गिरीश पाण्डेय
एस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्यास
एस्ट्रो- सेज पैनल -मेंबर
सचिव पुरोहित मंच
ज़िला- महासमुन्द छ.ग.
संपर्क सूत्र – 7000217167
संकट मोचन मंदिर
मण्डी परिसर,पिथौरा

कुंडली संबंधी कार्यों के लिए संपर्क करें
(शुल्क -५०१/-)

What's your reaction?

Related Posts

1 of 8