रायपुर : छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने तीन आयोग, बोर्ड और प्राधिकरण के प्रमुखों को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।
किन्हें मिला राज्यमंत्री का दर्जा?
जिन नेताओं को राज्य मंत्री स्टेटस प्राप्त हुआ है उनमें छग राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थय परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला और इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी का नाम शामिल है।
देखें लिस्ट

विमल चोपड़ा को भी कमान
इस फैसले से इतर भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई ने आज भी एक प्रकोष्ठ के लिए नाम का ऐलान किया है। पार्टी ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के लिए पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा के नाम का ऐलान किया है। इस संबंध में भी आदेश जारी कर दिया गया है। इससे पहले कल जारी हुए एक लिस्ट में पार्टी ने चुन्नीलाल साहू को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक जबकि लाभचंद बाफना को प्रकोष्ठ संकुल का सह-संयोजक नियुक्त किया था।












































