झारखण्ड

Viral Video : प्रेमिका से मिलने गए युवक का किया ऐसा हाल, वायरल वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान देखे पूरा वीडियो

नई दिल्ली : आजकल सोशल मीडिया पर प्रेमी जोड़ों के साथ मारपीट और बदतमीजी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कहीं लोग कानून को अपने हाथ में लेकर अपनी मर्जी से फैसले सुना रहे हैं, तो कहीं कपल्स को सरेआम बेइज्जत किया जा रहा है। इसी बीच एक और बहुत ही शर्मनाक वीडियो सामने आया है, वीडियो में देखा जा सकता है एक लड़के और लड़की को भीड़ ने घेरकर पेड़ से बांध दिया है और उन्हें जूतों और चप्पलों की माला पहना कर उनके मुँह पर कालिख पोती जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

जूतों-चप्पलों की माला डालकर किया अपमानित

एक सोशल मीडिया यूज़र ने इस पूरे मामले को झारखंड का बताया है। यहाँ एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इस दौरान युवक और युवती को पेड़ से जंजीरों से बांधा गया और युवक के चेहरे पर कालिख पोती गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसके गले में जूतों-चप्पलों की माला डालकर उसे अपमानित किया जा रहा है।

चीखता-चिल्लाता रहा प्रेमी

वीडियो में प्रेमी की बेबसी साफ झलक रही है। वह हाथ जोड़कर, रोते हुए अपनी और युवती की जान बख्शने की भीख मांग रहा है। वहीं दूसरी तरफ, गांव के लोग हाथों में लाठियां लेकर उसे डरा-धमका रहे हैं। भीड़ के बीच मौजूद लोगों ने न केवल उसे प्रताड़ित किया। हाथ में डंडे लिए भीड़ का यह क्रूर चेहरा साफ दिखाता है कि उन्हें कानून या पुलिस का बिल्कुल भी डर नहीं है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है, हालांकि यह मामला वास्तव में कहाँ का है इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

What's your reaction?

Related Posts

Love Story : अपने देवर से शादी करना चाहती थी भाभी, चोरी-छिपे सालों से चल रहा था दोनो का अफेयर, रोड़ा बना पति तो

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले में अपने देवर के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध रखने…