सोशल मीडिया

छात्रा के साथ गुरुजी करते थे गंदी बातें वायरल हुआ वाट्सअप चैट, सुबह गुड मार्निंग से शुरू होती थी बात देर रात अश्लील बातों के साथ होती थी खत्म

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन ज़िले के तराना स्थित शासकीय उत्कृष्ट सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी शिक्षक और छात्रा के बीच कथित चैट वायरल होने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और एनएसयूआई ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन कर आरोपी शिक्षक को हटाने और निलंबन की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक को स्कूल से हटाकर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को जांच के लिए पत्र लिखा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चैट

मिली जानकारी के अनुसार, उज्जैन से करीब 40 किलोमीटर दूर तराना के इस विद्यालय में पदस्थ एनसीसी शिक्षक प्रदीप देवड़ा पर छात्रा के साथ अनुचित चैट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। शिक्षक और छात्रा के बीच हुई चैट में सुबह उठाने, मिलने और आपत्तिजनक संदेश शामिल हैं। वायरल चैट करीब दो माह पुरानी बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर चैट वायरल होने के बाद छात्र संगठनों ने स्कूल का घेराव कर नारेबाजी की।

छात्र संगठनों ने जमकर किया विरोध

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्कूल परिसर में धरना-प्रदर्शन कर आरोपी शिक्षक के तत्काल निलंबन की मांग की। संगठन ने शिक्षक को स्कूल में बुलाने की मांग भी की। मामले में शिक्षक से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन बंद मिला। वहीं, एनएसयूआई ने भी कार्रवाई की मांग को लेकर स्कूल के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम किया। पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद चक्काजाम तो समाप्त कर दिया गया, लेकिन शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर संगठन अड़े रहे।

शिक्षक को बचाने का प्रयास कर रहे प्राचार्य

एबीवीपी और एनएसयूआई ने प्राचार्य दिग्विजय सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह शिक्षक को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। प्राचार्य दिग्विजय सिंह चौहान ने पहले शिक्षक के अवकाश पर होने की बात कही, बाद में मोबाइल हैंग होने का हवाला दिया। हालांकि, बढ़ते दबाव के बाद उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए डीईओ को पत्र लिख दिया गया है और आरोपी शिक्षक को फिलहाल उज्जैन में अटैच कर दिया गया है। फिलहाल छात्रा के परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है।

What's your reaction?

Related Posts

Viral Video : कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह से पहले PM मोदी ने मंच पर किसके पैर छुए? जानें उनके बारे में

कोलकाता : पीएम मोदी कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह…

Palash Smriti Wedding : क्या पलाश ने स्मृति मंधाना को दिया धोखा? जानिए क्या है पूरी सच्चाई वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली : महिला टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर…

1 of 18