Uttar Pradesh

होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास ने बहनोई के साथ किया ऐसा काम, अब हर तरफ हो रही इस महिला की चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

अलीगढ़ : अक्सर कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। ये न तो रिश्ते देखता है और न ही समाज की बंदिशें। जब दो लोग एक-दूसरे को दिल से चाहने लगते हैं, तो उनके लिए दुनिया की बनाई सीमाएं मायने नहीं रखतीं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सामने आया है। जहां एक महिला सपना अपने बहनोई के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले महिला अपने होने वाले दामाद के साथ भागी थी। अब घटना के बाद दामाद राहुल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

10 महीने बाद बहनोई के साथ हुई फरार

मिली जानकारी के अनुसार, मामला दादों थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि 38-39 वर्षीय सपना देवी बीते साल अप्रैल में अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी, दोनों बिहार-नेपाल बॉर्डर तक पहुंचकर कुछ समय बिताया, लेकिन बाद में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया और दोनों अलीगढ़ लौट गए। लेकिन अब 10 महीने बाद महिला अपने बहनोई के साथ फरार हो गई।

राहुल का आरोप

जिसके बाद राहुल ने आरोप लगाया कि सपना कुछ दिनों पहले उसके के साथ फरार हो गई। दोनों बिहार के सीतामढ़ी जिले के थाना बेला क्षेत्र के गांव उसरैना में रह रहे थे, जहां राहुल कपड़े का व्यापार कर रहा था। राहुल का आरोप है कि सपना कई दिनों से अपनी बेटी, बहन और बहनोई के संपर्क में थी, उसकी बहन ने उसे धमकी भी दी थी, लेकिन बाद में बातचीत से विवाद सुलझा लिया गया था। छह फरवरी को जब राहुल काम पर गया था, तभी उसका बहनोई घर आया और सपना को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। सपना अपने साथ दो लाख और जेवरात भी ले गई है।

15 दिन पहले पति भी कर चुका है दूसरी शादी

सपना के दो बच्चे हैं। एक बेटी की शादी होने वाली थी और एक बेटा भी है। बताया जा रहा है कि दामाद संग भागने के बाद उसके पति ने भी दूसरी शादी कर ली है। ग्रामीणों के अनुसार, उसने 15 दिन पहले ही दूसरी शादी की है। इस पूरे मामले को लेकर पूरे इलाके में जबरदस्‍त चर्चा हो रही है।

घटना गांव में चर्चा का विषय

यह घटना गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच शुरू की जाएगी, लेकिन अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। मामला दो राज्यों से जुड़ा होने के कारण फंसा हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

Breaking News : मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 7 साल के बच्चे की रेप के बाद की थी हत्या

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई में इंसानियत को शर्मसार करने वाले मामले का बुधवार…

1 of 22