Balrampur

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नहीं थम रही अंतर्कलह, अब इन दो दिग्गज नेताओं ने दिया पद से इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पिछले कुछ समय से लगातार अंतर्कलह जारी है। कांग्रेस संगठन के कई पदाधिकारी लगातार इस्तीफा देकर पार्टी से अलग हो रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। बलरामपुर जिले के कांग्रेस जिला महामंत्री संजीव गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं ब्लॉक अध्यक्ष जसिम अंसारी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इन दो नेताओ ने ने दिया इस्तीफा

जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के दोनों दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है। इस्तीफा देते हुए कांग्रेस जिला महामंत्री संजीव गुप्ता ने जिला अध्यक्ष पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। संजीव गुप्ता के इस आरोप का कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव का भी बयान सामने आया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने संजीव गुप्ता पर सहयोग न करने और पार्टी के कार्यक्रमों में उपस्थित न होने का आरोप लगाया है।

सूरजपुर में 17 लोगों ने दिया था इस्तीफा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कुछ दिनों पहले सूरजपुर में जिला स्तर पर संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव समेत 17 पदाधिकारियों ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले सभी कार्यकर्ता पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव गुट के समर्थक हैं। दरअसल, हाल ही में संगठन ने जिला अध्यक्ष शशि सिंह को सूरजपुर का कमान दिया गया है। जिसके बाद से टीएस सिंह देव के समर्थकों में नाराजगी चल रही थी।

ऐसे में जिले की कार्यकरणी घोषित की गई थी। कई लोगों ने ये बताया है कि बड़े नेताओं से नहीं पूछा गया था। साथ ही ये भी बात सामने आ रही है कि जो ​पूर्व डिप्टी सीएम ​टीएस सिंह देव गुट के समर्थक है पद नहीं दिया गया। कार्यकर्ताओं का ये भी आरोप है कि जिला अध्यक्ष और संगठन स्तर पर उनके साथ लगातार अनदेखी की जा रही थी।इस्तीफा देने वालों में पूर्व सांसद खेल साय सिंह की बहू का नाम भी शामिल था , जिससे मामला और ज्यादा चर्चाओं में आ गया है।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 9