Rajasthan

Swasth Vibhag : शिक्षकों के बाद अब डॉक्टर्स भगाएंगे आवारा कुत्ते स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश, बना चर्चा का विषय

जैसलमेर : राजस्थान के जैसलमेर जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजकीय जवाहिर चिकित्सालय को ‘डॉग फ्री जोन’ बनाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने अनोखा कदम उठाया है। अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों की बढ़ती आवाजाही पर रोक लगाने के लिए दंत रोग विशेषज्ञ को ही ‘कुत्ता भगाओ अभियान’ का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग जयपुर से मिले निर्देशों के बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान शुरू किया है। इसके तहत डेंटल सर्जन डॉ. सरदारा राम को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें। अब वे दंत उपचार के साथ-साथ अस्पताल परिसर की निगरानी में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. रविन्द्र सांखला ने बताया कि मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि आवारा कुत्ते वार्डों, ओपीडी और कचरा पात्रों के आसपास डटे रहते हैं, जिससे मरीजों में भय का माहौल बनता है। इसके साथ ही संक्रमण फैलने और हादसों की आशंका भी बनी रहती है। इसी को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था लागू की गई है।

एक्शन में अस्पताल प्रबंधन

अस्पताल प्रशासन की ओर से ‘कुत्ता भगाओ मिशन’ के तहत कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जहां अस्पताल की बाउंड्री वॉल नीची है, वहां उसे ऊंचा किया जाएगा। प्रवेश द्वारों पर गेट प्रबंधन को सख्त किया जाएगा ताकि कुत्तों का प्रवेश रोका जा सके। इसके अलावा नगर परिषद के साथ समन्वय कर परिसर में मौजूद आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर दूर छोड़ा जाएगा।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि मरीजों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में इलाज उपलब्ध कराना है। अनोखे आदेश के चलते यह अभियान शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

Crime News : दो नाबालिग बेटियों से बलात्कार कर रहा था पिता, 12 साल से कर रहा हैवानियत, ईमेल देखते ही पुलिस के उड़े होश

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में एक पिता द्वारा अपनी दो नाबालिक पुत्रियों के साथ…

Live Suicide Video : सुसाइड से पहले मां को किया वीडियो कॉल, फिर आंखों के सामने ही फंदे पर लटका, इस वजह से मौत को लगाया गले

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में बलदेव नगर निवासी मुजाहिद ने शुक्रवार मुंबई में…

Viral Video : सहमति से ‘सेक्स’ के बाद बिगड़ी लड़की की नियत वकील से की डिमांड कैमरे में रिकॉर्ड किया देखे पूरा वीडियो

बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां…

बस अग्निकांड …. प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख सीएम ने किया अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण, 20 की मौत 16 घायल…

जयपुर : जैसलमेर के थईयात गांव के पास मंगलवार को जोधपुर जा रही एक निजी बस में आग…

‘पति को कैसे रास्ते से हटाया जाए?’ किराएदार आशिक के लिए पत्नी ने यूट्यूब पर किया सर्च, अब ऐसी हालत में है पति

झालावाड़ : यह खबर राजस्थान के झालावाड़ से सामने आई है जहां पत्नी और उसके प्रेमी…

1 of 3