Bilashpur

सिंहदेव का बड़ा बयान : “मैं कभी नहीं कहूंगा कि मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है”, बयान पर छत्तीसगढ़ में गरमाई सियासत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर से चर्चा में है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव ने शुक्रवार को बिलासपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “मैं कभी नहीं कहूंगा कि मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है। मुख्यमंत्री आप नहीं बनना चाहते, ऐसा कौन कहेगा।” सिंहदेव ने आगे कहा कि पहले भी उनका नाम मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में रहा है। “जब 2018 में कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी, तब भी मेरा नाम संभावित मुख्यमंत्री के रूप में लिया गया था।

उस समय ढाई-ढाई साल के फार्मूले की बातें मीडिया में लगातार उठती रहीं, लेकिन मैं हमेशा पार्टी के निर्णय को सर्वोच्च मानता रहा हूं,” उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई व्यक्तिगत लालसा नहीं है, लेकिन किसी भी जनसेवक के लिए राज्य का नेतृत्व करना गर्व की बात होती है। “यह सब पार्टी के निर्णय पर निर्भर करता है, और मैं हमेशा संगठन के फैसले का सम्मान करता हूं,” सिंहदेव ने जोड़ा। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई हलचल मच गई है। कांग्रेस के भीतर इसे एक स्वाभाविक लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति बताया जा रहा है, जबकि भाजपा ने इसे “पुराने जख्म” कुरेदने वाला बयान बताया है।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुख्यमंत्री बनने की इच्छा हर जनप्रतिनिधि में होती है। लोकतंत्र में यह कोई गलत बात नहीं है। हर व्यक्ति की अपनी महत्वाकांक्षा होती है, लेकिन इस पर चर्चा अभी जल्दबाजी होगी। यह सब तीन साल बाद की बात है।”जांगिड़ ने आगे कहा कि कांग्रेस में संगठन सर्वोपरि है और किसी भी पद पर निर्णय पार्टी हाईकमान ही लेती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पार्टी प्रदेश में संगठन सशक्त करने और आगामी चुनावों की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

भाजपा का पलटवार

रायपुर में भाजपा विधायक सुनील सोनी ने सिंहदेव के बयान पर तंज कसते हुए कहा, “लगता है ढाई-ढाई साल का बुखार अभी उतरा नहीं है। कांग्रेस की सरकार अब नहीं रही, भाजपा की सरकार है। टी.एस. सिंहदेव जी को यह बात अब 15-20 साल तक याद नहीं करनी चाहिए।” हालांकि, सोनी ने सिंहदेव की सादगी और जनसंपर्क की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, “टी.एस. सिंहदेव जी एक लोकप्रिय नेता हैं। समाज में उनकी पैठ और पहचान अच्छी है। लोग उन्हें उनकी सादगी और सच्चाई के लिए जानते हैं, लेकिन राजनीति में वक्त और परिस्थितियां बहुत कुछ बदल देती हैं।”

What's your reaction?

Related Posts

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Breaking : पेट्रोल-डीजल बिक्री को लेकर नया नियम, जारी हुआ नया नियम, पढ़िये आदेश अब इन्हें नहीं मिलेगा…

बिलासपुर : पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 26