स्पोर्टस : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने आखिरकार अपनी गंभीर चोट पर बड़ा अपडेट दिया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुए अय्यर फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में अस्पताल में भर्ती हैं, जहां वे लगातार रिकवरी कर रहे हैं। लंबे समय से उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित थे, लेकिन अब खिलाड़ी ने खुद सोशल मीडिया पर राहत भरा संदेश साझा किया है। लेकिन दूसरी ओर सोशल मीडिया पर दावा जा रहा है कि श्रेयस अय्यर की किडनी डैमेज हो गई है और किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारी की जा रही है। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि संजू सैमसन ने अपनी एक किडनी डोनेट करने का ऐलान किया है।
दरअसल cricket___bull नाम के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दावा करते हुए कहा है कि संजू सैमसन ने ऐलान किया गया है कि ”श्रेयस अय्यर की इंजरी में जीतना भी खर्चा हुआ है सबका भुगतान BCCI करेगी, और उनकी किडनी अमेरिका के सबसे बेस्ट हॉस्पिटल से मंगवाई जाएगी। अगर वो सक्सेज नहीं होती है तो मैं श्रेयस अय्यर के लिये अपनी किडनी देने को तैयार हूं” cricket___bull ने ये पोस्ट एक दिन पहले शेयर किया है।

फैक्ट चेक
वहीं, जब इस वायरल दावे की पड़ताल की गई तो कुछ और ही बात निकलकर सामने आई। हमने श्रेयस अय्यर का सोशल मीडिया अकाउंट चेक किया तो उन्होंने 30 अक्टूबर 2025 को अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर सुबह करीब 9 बजे एक पोस्ट करते हुए कहा है कि “मैं अभी रिकवरी प्रोसेस में हूं और हर गुजरते दिन के साथ बेहतर हो रहा हूं। मुझे जो शुभकामनाएं और समर्थन मिला है, उसे देखकर मैं बहुत आभारी हूं। यह मेरे लिए सचमुच बहुत मायने रखता है। मुझे याद रखने के लिए धन्यवाद।” ऐसे में संजू सैमसन के बयान का हवाला देते हुए किया गया पोस्ट पूरी तरह गलत है।
BCCI ने भी दिया अपडेट
वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से भी लगातार शेयस अय्यर के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया जा रहा है। एक दिन पहले ही बीसीसीआई की ओर से अधिकारिक तौर पर ये कहा गया था कि उनके हालत में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। उन्हें आईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि श्रेयस अय्यर अस्पताल से निकलने के बाद करीब दो महीने तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।






















