Durg

CG : मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिले 13 लोग, 5 गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। कल देर रात भिलाई के सूर्या मॉल के 8 स्पा सेंटर में दबिश देकर दुर्ग पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया था। जिसके बाद उनसे पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था।

जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने ब्लू एलीजो, सेंस, एलोरा स्पा की महिला संचालको और 3 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल दुर्ग पुलिस को लगातार स्पा सेंटरो में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद देर रात इधर पुलिस सूर्या मॉल के आठ स्पा सेंटरो में छापेमार कार्रवाई की। इस छापेमार कार्रवाई में 10 महिलाएं और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया गया था । वही एलोरा स्पा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली थी।

इसके बाद पर पुलिस ने सभी से पूछताछ की पूछताछ की। तब देह व्यापार का खुलासा हुआ जिसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटरों की दो संचालिका सहित तीन ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दुर्ग पुलिस ने सभी के विरुद्ध बीएनएस की धारा अनैतिक देह व्यापार में निवारण अधिनियम 1956 धारा 3,4,5,7 के तहत सभी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा जा चुका है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG News : माता-पिता ने ही मारा था अपने दोनों बच्चों को, फिर की थी आत्महत्या, सामूहिक मौत मामले में पुलिस का खुलासा

दुर्ग : मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत…

CG News : युवती को था बुखार, डॉक्टर ने किडनी – लीवर फेल बताकर कर दिया रेफर, परिजनों की शिकायत पर महिला डाक्टर को नोटिस

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया है। यहां पदस्थ एक महिला…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

1 of 19