नई दिल्ली

School News : सभी सरकारी – निजी स्कूलों में मोबाइल बैन! नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई, खुद सीएम ने किया ऐलान

नई दिल्ली : अगर आपके बच्चे भी स्कूल में मोबाइल लेकर जाते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, एक मार्च से मोबाइल पर पाबंदी लग जाएगी। अगर कोई भी छात्र मोबाइल लेकर गया तो दो-बार चेतावनी देने के बाद भी नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में मोबाइल पर प्रतिबंध लगा ​दी है। गुरुवार को घुमारवीं में राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह ऐलान किया। सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मोबाइल ले जाने पर छात्रों को भारी जुर्माना भी देना होगा। दो-बार चेतावनी देने के बाद भी नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लगातार प्रयोग के दुष्परिणामों से सबक लेते हुए हिमाचल सरकार के शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूलों में इन पर कंप्लीट बैन लगा दिया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि, ‘पहले समझाया जाएगा। फिर एक-दो वार्निंग के बाद जो भी SOP हम बनाएंगे, उसके अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं। क्योंकि, जब मैं बच्चों का खेल देख रहा था। कई बार मैंने देखा कि स्कूल कैंपस में बच्चे लंच टाइम में आपस में बात नहीं करते बल्कि मोबाइल के साथ लग जाते हैं। इसलिए जब मोबाइल पास में नहीं होगा तो लंच टाइम में टीचर होंगे बच्चे भी आपस में बात करेंगे।’

What's your reaction?

Related Posts

Independence Day 2026 : ‘देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है’, लाल किले की प्राचीर से बोले PM मोदी, देखें लाइव

नई दिल्ली : देश आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक…

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Breaking News : रद्द हुई सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां, अचानक जारी हुआ आदेश, जानें किस वजह से लिया गया ये फैसला

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन…

1 of 33