बिजनेस : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों लगातार हो रहे उतार चढ़ाव को देखते हुए एक बार फिर उम्मीद जताई जा रही है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि दो दिन के भीतर पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए तक सस्ता हो सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन 15 जनवरी रात 12 बजे तक ईंधन के नए रेट जारी कर दिए जाएंगे।
5 रुपए तक सस्ता होगा पेट्रोल
मिली जानकरी के अनुसार 12 जनवरी तक, ग्लोबल मार्केट में पेट्रोल की कीमतें $2.74 प्रति बैरल तक आ गई है, जिसके बाद दाम $69.27 से घटकर $66.54 प्रति बैरल हो गया है। वहीं, पेट्रोल प्रीमियम भी कम हो गया, जो 13 सेंट गिरकर $5.01 प्रति बैरल हो गया। ऐसे में ये माना जा रहा है कि अगले दो दिन के भीतर ईंधन के दाम में भारी कटौती देखने को मिल सकती है।
डीजल के रेट में भी 3 रुपए तक कटौती संभव
ग्लोबल बदलावों को देखते हुए ये कहा जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार जनवरी 2026 के दूसरे पखवाड़े में पेट्रोल की कीमत में 4-5 रुपए प्रति लीटर और डीजल के रेट में 2-3 रुपए प्रति लीटर कटौती कर सकती है। फिलहाल पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम 253.17 रुपए प्रति लीटर है। जबकि डीजल 257.08 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

एक महीने में दूसरी बार घटेंगे दाम
गौरतलब है कि 1 जनवरी को भी सरकार ने ईंधन के दाम में कटौती किया था। ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी ने पेट्रोल की कीमत में 10.28 रुपए और डीजल की कीमत में 8.57 रुपए की कटौती थी। वहीं, एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती की उम्मीद की जा रही है।