नई दिल्ली

नए साल से पहले बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट! केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जनता को खुश करने वाली जानकारी, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

नई दिल्ली : अंधाधुंध बढ़ रही महंगाई से मिडिल क्लास लोगों का जीना मुहाल हो गया है। रोजाना डेली निड्स से लेकर जरूरी सामानों के रेट में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आए दिन सामानों के बढ़ रहे दाम का एक कारण पेट्रोल-डीजल का रेट भी है, जो कीमतों को प्रभावित करते हैं। जनता सरकार की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है कि ईंधन के दाम में कटौती हो तो कीमतें कुछ सस्ती हो। इस बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने 29 दिसंबर का पेट्रोल-डीजल का रेट जारी कर दिया है। तो चलिए जानते हैं आज क्या है ईंधन का रेट?

पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी

आज जारी रेट के अनुसार पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि कुछ राज्यों में परिवहन शुल्क के आधार पर ईंधन के दाम में बदलाव देखने को मिले हैं, लेकिन कोई खास कीमतों में फेरबदल नहीं हुआ है। बता दें कि तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कही ये बात

दूसरी ओर केंद्रीय परिवहन मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘मैं ट्रांसपोर्ट मंत्री हूं. मैंने डंडा लगाया है. डीजल और पेट्रोल बंद करो वरना यूरो 6 के इमिशन नॉर्म्स लगाऊंगा।’ नितिन गडकरी ने कहा कि अब ट्रैक्टर कंपनियों ने फ्लेक्स इंजन तकनीक पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि 100 फीसदी इथेनॉल और सीएनजी से चलने वाले फ्लेक्स इंजन ट्रैक्टर अब तैयार हो चुके हैं। सरकार वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक मदद भी दे रही है। गडकरी के मुताबिक, आने वाले दिनों में कंस्ट्रक्शन इक्यूपमेंट के लिए जो लोग फाइनेंस कराते हैं, अगर वे अल्टरनेटिव फ्यूल और बायो फ्यूल वाले विकल्प चुनते हैं, तो उन्हें पांच फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। इसका मकसद इन तकनीकों को ज्यादा से ज्यादा प्रमोट करना है।

किस राज्य में कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम

क्रम संख्याराज्य / केंद्र शासित प्रदेशपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
1महाराष्ट्र~₹104.13~₹91.41
2राजस्थान~₹105.07~₹90.53
3मध्य प्रदेश~₹106.62~₹91.98
4तेलंगाना~₹107.46~₹95.70
5केरल~₹107.48~₹96.48
6आंध्र प्रदेश~₹109.37~₹97.22
7पश्चिम बंगाल~₹105.41~₹92.02
8बिहार~₹105.58~₹91.82
9कर्नाटक~₹102.92~₹90.99
10तमिलनाडु~₹100.90~₹92.48
11उत्तर प्रदेश~₹94.69~₹87.81
12दिल्ली (NCT)₹94.77₹87.67
13गुजरात~₹94.85~₹90.52
14पंजाब~₹98.28~₹88.09
15हरियाणा~₹96.07~₹88.40
16छत्तीसगढ़~₹99.54~₹93.50
17ओडिशा~₹100.93~₹92.51
18झारखंड~₹97.86~₹92.62
19चंडीगढ़ (UT)~₹94.30~₹82.45
20अंडमान और निकोबार (UT)~₹82.46~₹78.05

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

1 of 27