Raipur

CG News : MoreSandesh खबर का बड़ा असर, शराब ओवर रेट मामले में 4 आबकारी सब इंस्पेक्टर निलंबित, इन जिलों में थी पोस्टिंग

रायपुर : छत्तीसगढ़ में MoreSandesh की खबर का एक और बड़ा असर हुआ है। प्रदेश में तय कीमत से अधिक दर पर शराब बिक्री के मामले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आबकारी सब इंस्पेक्टरों को निलंबित कर दिया है। MoreSandesh ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में शराब की ओवररेट बिक्री का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।

खबर प्रसारित होने के बाद आबकारी विभाग हरकत में आया और जांच शुरू की गई। विभागीय जांच में पाया गया कि संबंधित अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में संचालित शराब दुकानों में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही थी। मामले में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए रायपुर में पदस्थ आबकारी सब इंस्पेक्टर कौशल किशोर सोनी, धमतरी के पुरुषोत्तम सिन्हा, बलौदाबाजार-भाटापारा के मनराखन नेताम तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई क्षेत्र के प्रभाकर सिरमौर को निलंबित किया गया है। आरोप है कि इनके कार्यक्षेत्र में संचालित शराब दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही थी।

तय कीमत से 10 से 20 रुपये ज्यादा वसूली

बता दें कि रायपुर में आबकारी विभाग और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का मुख्यालय मौजूद है। तय दर पर शराब बिक्री सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी इन्हीं अधिकारियों और कर्मचारियों पर है, लेकिन ओवररेटिंग की आड़ में सालाना करीब 1500 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का ऐसा सिस्टम विकसित हो चुका था, जिसके आगे कोई नियम या सख्ती असरदार साबित नहीं हो पा रही थी। नतीजा यह है कि चाहे शराब की दुकान शहर में हो, गांव में, जिला मुख्यालय में या राजधानी में, लगभग हर जगह देसी और विदेशी शराब की बोतलों पर निर्धारित कीमत से 10 से 20 रुपये अधिक वसूले जा रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : एक साथ 5 लोगों की मौत! मामले की SIT जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा, पूरी घटना जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके मदनी चौक में 5 लोगों की मौत …

CG Breaking : कैबिनेट मीटिंग CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट ने लिये बड़े फैसले, पढ़िये सभी फैसले एक साथ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

CG Crime : खुलेआम युवक की हत्या से दहला शहर, तो दुशरा जेठ ने हंसिया से रेता महिला का गला, दहशत में पूरा इलाका

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध चरम पर है, यहां बदमाशों के हौसले…

1 of 90