Korba

Korba News : स्कूल के प्रभारी प्राचार्य के कक्ष में अध्यक्ष के बेटे ने जड़ दिया ताला, परीक्षा से ठीक पहले बच्चों के भविष्य से किया जा रहा खिलवाड़

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शासन से शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त एक विद्यालय इन दिनों अखाड़ा बना हुआ है। यहां वरिष्ठता के आधार पर पहले ही एक शिक्षक को प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गयी है, लेकिन शिक्षण समिति के अध्यक्ष ने अपने बेटे को ही प्रभारी प्राचार्य नियुक्त कर दिया है। अब आलम ये है कि जिला शिक्षाधिकारी द्वारा नियुक्त प्रभारी प्राचार्य के कक्ष में अध्यक्ष के बेटे ने ताला जड़ने के साथ ही लाॅक हैंडल को वेल्डिंग करवा दिया है। जिससे स्कूल की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चैपट हो गयी है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार और जिला प्रशासन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लगातार प्रयासरत है। लेकिन अधिकांश जिलों में शिक्षा की गुणवत्ता अब भी हांसिए पर है। फिर चाहे वो सरकारी स्कूल हो या फिर शासन से शत प्रतिशत अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थान। कुछ ऐसा ही मामला कोरबा जिला के आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल बालको नगर का है। इस विद्यालय का संचालन अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से ही बालको शिक्षण समिति कर रही है। यह शासन से शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त संस्था है।

लिहाजा जब तक स्कूल के सभी शिक्षकों की सेवा समाप्त नहीं हो जाती, तब तक संस्था को शासन से अनुदान मिलता रहेगा। लेकिन इस विद्यायल को शासन व शिक्षा विभाग के नियमों का पालन करना होता है। स्कूल में नियम कायदों का पालन हो रहा है या नहीं। यह देखना जिला शिक्षा अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में आता है। लेकिन इस अनुदान प्राप्त विद्यालय में अब शिक्षण समिति के पदाधिकारी ही बट्टा लगाने में जुट गये है। मसलन पिछले कुछ वर्षों से प्राचार्य पद को लेकर यह विद्यायल अखाड़ा बना हुआ हैं।

बालको शिक्षण समिति ने अध्यक्ष ने पहले तो अपने बेटे की इस विद्यालय में पोस्टिंग कर दी। इसके बाद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य भुवनलाल चंद्रा का निलंबित कर अध्यक्ष्ज्ञ ने अपने बेटे पुरुषोत्तम कर्ष को प्रभारी प्राचार्य नियुक्त कर दिया गया। अब आलय ये है कि प्रभारी प्राचार्य कक्ष पर कब्जा के लिए अध्यक्ष के बेटे ने कमरें में ताला जड़ने के साथ ही लाॅक हैंडल को वेल्डिंग कर दिया है।

DEO ने कहा……नियम विरूद्ध किया जा रहा काम

जिला शिक्षाधिकारी तामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल बालको शासन से शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त विद्यालय है। इस विद्यायल में वरिष्ठता के आधार पर भुवनलाल चंद्रा को प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया था। लेकिन समिति ने उन्हे निलंबित कर अध्यक्ष के बेटे पुरूषोत्तम कर्ष को प्रभारी प्राचार्य नियुक्त कर दिया गया। जो कि नियमतः गलत है। उन्होने बताया कि समिति ने प्रभारी प्राचार्य के निलंबन पर भी जिला शिक्षाधिकारी से आदेश लेना जरूरी नही समझा। इसलिए इस निलंबन को वैधानिक नही माना जा सकता।

वहीं प्रभारी प्राचार्य के कक्ष को ताला लगाने के सवाल पर डीईओं ने कहा कि ऐसा करना गलत है। रही बात शिक्षण समिति की मनमानी की तो इस संबंध में कलेक्टर सर को अवगत करा दिया गया है, जल्द ही इस पर फैसला लेकर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

कमरें में ताला लगने से तिमाही परीक्षा पर लगा ग्रहण

आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल बालको नगर में चल रहे विवाद से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य अंधकार में है। ऐसा नही है कि इस मामले की जानकारी जिला शिक्षाधिकारी के साथ ही प्रशासनिक अफसरों को नही है। समय रहते ठोस कदम नही उठाने का ही नतीजा है कि आज प्राचार्य कक्ष पर ताला जड़ दिया गया। प्रभारी प्राचार्य भुवनलाल चंद्रा का कहना है कि आगामी 22 सितंबर से विद्यायल में तिमाही परीक्षा आयोजित है। प्राचार्य कक्ष में परीक्षा से संबंधित सारे दस्तावेजों के साथ ही विद्यालय संचालन के जरूरी दस्तावेज बंद हो गये है।

स्कूल के प्रभारी प्राचार्य चंद्रा ने विद्यालय में चल रहे मनमानी और विद्यायल संचालन में आ रही दिक्कतों पर उचित कार्रवाई की गुहार जिला शिक्षाधिकारी से लगायी है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

CG : कोरबा में युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंकी लाश, दो दिन पहले ही छोटे भाई की शादी से लौटा था घर, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा : कोरबा के बरपारा कोहड़िया क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की लहूलुहान लाश…

Korba : प्रमोशन की खुशियां बदली मातम में, पदोन्नति के बाद ज्वाइन करने जा रहे अफसर की रोड एक्सीडेंट में मौत

कोरबा : दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के वरिष्ठ अधिकारी आर के त्यागी …

1 of 22