Korba

Korba Crime : नशे में पति ने पत्नी पर किया हथौड़ा से हमला, बेटी को दी नशे की गोली, दोनों अस्पताल में भर्ती

कोरबा : जिले के उरगा थाना क्षेत्र मे शाम घरेलू हिंसा की चरम सीमा पार करने वाला मामला सामने आया, जहां नशे में धुत एक युवक ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी पर बेरहमी से हमला कर दिया। ग्राम तरदा निवासी राइमंड प्रकाश जांगड़े ने नशे की हालत में पत्नी कविता बाई जांगड़े (38) के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद भी आरोपी का गुस्सा कम नहीं हुआ।

उसने अपने पास रखी नशे की गोलियां दोनों बेटियों को खाने के लिए दे दीं। रोजाना की मारपीट और तनाव से परेशान बड़ी बेटी ने गोली निगल ली, जिससे उसकी हालत भी बिगड़ गई। सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी प्रभारी विश्वनारायण चौहान टीम के साथ आपातकालीन कक्ष पहुंचे और पीड़िता का बयान दर्ज किया। डॉक्टरों के मुताबिक कविता बाई की स्थिति बेहद गंभीर है और उन्हें उन्नत उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

बड़ी बेटी भी अस्पताल में भर्ती है और इलाज चल रहा है। जांच में सामने आया है कि राइमंड प्रकाश जांगड़े का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही भारी है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर चचेरे भाई की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और लगभग चार साल पहले ही रिहा हुआ था। विवाहिता के परिजनों ने राइमंड के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

What's your reaction?

Related Posts

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया! क्या बदल जाएगा राखी बांधने का समय? जानिए भारत में सूतक को लेकर बड़ा अपडेट

नई दिल्ली : इस साल 2026 का रक्षाबंधन कई मायनों में खास रहने वाला है। भाई-बहन के…

Korba : बीबी चली गयी मायके तो बौखलाये युवक ने दोस्त को ही पीट डाला, गला दबाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेम विवाह के बाद पत्नी के मायके चले जाने…

Korba : 11 केवी लाइन के खंभे पर क्यों चढ़ा मजदूर? घर के सामने झुलसा मिला शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके…

Korba : बालको की जर्जर सड़कों पर बिखरती जिंदगी, जब रक्षक ही मौन हों तो न्याय किससे मांगें ? दो घरों के बुझ गए चिराग

वेदांता की ऊंची चिमनियों से निकलता धुआं या कोरबा की बेबस जनता का दम? मुनाफे के…

1 of 27