Job - Nokari

Job News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरियों का पिटारा 15 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर सीधे मिलेगी नौकरी

रायपुरः छत्तीसगढ़ में प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। राजधानी रायपुर के शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में 29 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी लगभग 15,000 पदों के लिए अभ्यर्थियों का सीधा साक्षात्कार लिया जाएगा। इच्छुक युवा अपने शैक्षणिक योग्यता, रोजगार पंजीयन, फोटो इत्यादि दस्तावेज के साथ मेले में शमिल हो सकते है।

बता दें कि इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना अनिवार्य है। आवेदकों को राज्य स्तरीय मेला में शामिल होने के निर्धारित तिथि के पूर्व विभागीय वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in के माध्यम से एवं जिला रोजगार कार्यालय में कार्यालयीन दिवस में उपस्थित होकर रोजगार पंजीयन करा सकते है। अगर रोजगार पंजीयन नहीं है तो इस मेले में नहीं शामिल हो पाएंगे। आवेदन किए गए अभ्यर्थियों की सूची ई रोजगार पोर्टल ईरोजगार डॉट सीजी डॉट इन पर प्रदर्शित की गई है।

बस्तर संभाग के अभ्यर्थियों के लिए इस है साक्षात्कार

राज्य स्तरीय रोजगार मेले के लिए अलग-अलग जिलों के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित की गई है। बस्तर संभाग के आवेदकों के लिए साक्षात्कार की तिथि 31 जनवरी 2026 (शनिवार) निर्धारित की गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Sarkari Naukri : सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पद पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते है आवेदन, जानिए अंतिम तिथि

जगदलपुर : कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जगदलपुर के द्वारा बस्तर…

CG Job : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी! एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब और कहां कर सकते हैं आवेदन

महासमुंद : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 20 अगस्त…

CG : दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में होगी पंचायत सचिवों की भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे और कहां से करें आवेदन

अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

CG Job News : उच्च शिक्षा विभाग में 880 पदों पर होगी सीधी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज

रायपुर : उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन हैं। उच्च…

1 of 6