Dhamtari

छत्तीसगढ़ में यहां पहाड़ी में स्थित है एक रहस्यमयी कुंड, जो कभी नहीं सूखता

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला अपने वनांचल क्षेत्र, धार्मिक आस्था और प्राकृतिक रहस्यों के लिए विशेष पहचान रखता है। महानदी के उद्गम स्थल सिहावा अंचल को सप्तऋषियों की तपोभूमि के रूप में भी जाना जाता है, जहां आज भी प्राचीन मान्यताओं और आस्था की गूंज सुनाई देती है। नगरी ब्लाक मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर इसी अंचल के ग्राम मुकुंदपुर की पहाड़ी पर अगस्त ऋषि का आश्रम स्थित है। इस पहाड़ी पर एक पवित्र स्थल है, जिसे स्थानीय लोग गंगा मैया का स्थान मानते हैं।

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर यहां श्रद्धालुओं द्वारा दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। दूर-दूर से लोग यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। स्थानीय पुजारी प्रेमलाल नेताम सहित ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम मुकुंदपुर और हरदीभाठा के बीच इसी पहाड़ी पर अगस्त ऋषि के शिष्य सुतीक्षण मुनि की एक प्राचीन गुफा भी है। वर्ष 2008 में चैत्र नवरात्रि के दौरान जब यहां आस्था का दीप जलाया गया, तब एक अद्भुत संकेत मिला। संकेत के आधार पर पहाड़ी के ऊपर खोजबीन की गई, जहां एक पत्थर से ढका हुआ कुंड मिला।

जब उस पत्थर को हटाया गया, तो अंदर पानी से भरा एक कुंड दिखाई दिया। चारों ओर पत्थरों से घिरे इस कुंड का पानी कभी नहीं सूखता। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह कोई साधारण जल स्रोत नहीं, बल्कि गंगा मैया की दिव्य जलधारा है। आज यह स्थान श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां नियमित रूप से हवन-पूजन किया जाता है और नवरात्रि के दौरान भंडारे का आयोजन भी होता है। खास बात यह है कि भंडारे के लिए भोजन और पूजा-पाठ में उपयोग होने वाला पानी इसी कुंड से लिया जाता है,

लेकिन इसके बावजूद पानी की मात्रा में कोई कमी नहीं आती। एक छोटे से कुंड का कभी न सूखना लोगों के लिए किसी रहस्य से कम नहीं है। साथ ही इस कुंड के पानी से स्नान या पीने और शरीर में छिड़काव करने से मनोकाना पूर्ण और असाध्य रोग ठीक होने की मान्यता है, श्रद्धालु इसे चमत्कार मानते हुए गंगा मैया की कृपा का प्रतीक मान रहे हैं। यह स्थल न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बन रहा है, बल्कि अपने अनसुलझे रहस्य के कारण लोगों को आकर्षित भी कर रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की पत्नी ले रही गलत तरीके से योजना का लाभ, पति ने खुद की अपने पत्नी की शिकायत

धमतरी : जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जहां सरकारी…

CG News : सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने ब्लेड से काटी कलाई, अब प्राचार्य और HM को शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले मे कुरूद के दहदहा स्कूल में स्कूली बच्चों द्वारा…

CG Breaking : बदबूदार पनीर, कलाकंद में फफूंदी, खाद्य विभाग की जांच में सामने आयी बीमार करने वाली मिठाईयां

धमतरी : जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को धमतरी…

CG : तहसीलदार के चेंबर में महिला ने खाया जहर, मचा हड़कंप, जानिये क्या है पूरा मामला, जिसके बाद महिला ने..

धमतरी : जिले के तहसील कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला…

1 of 5