Korba

Korba : ‘फोन पर इतनी गालियां दे रहे हैं, थाने जाऊँगा तो क्या करेंगे’ मैकेनिक ने आखिर किस डर से लगा ली फांसी मौत से पहले खुद किया था खुलासा

कोरबा : जिले के सरहदी पंतोरा चौकी इलाके में आत्महत्या के एक मामले ने पुलिस की कार्यशैली और लोगों के प्रति उनके व्यवहार की पोल खोल दी है। पूरी घटना कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां एक गैरेज के मिस्त्री ने अपने किराये के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सबसे हैरानी की बात यह है कि युवक ने मौत से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपनी मौत की वजह का खुलासा किया है।

‘मेरा हाथ नहीं, फैमिली से टेंशन नहीं’

दरअसल, पंतोरा चौकी क्षेत्र में एक युवक किसी लड़की को लेकर फरार हो गया था। भागने वाले युवक के खिलाफ जब पुलिस में शिकायत पहुंची तो पुलिस ने उस युवक के साथी को फोन लगाया, जो उसके साथ ही एक कमरे में रहता था।

आरोप है कि पुलिस के किसी आरक्षक ने फोन पर उसे गाली-गलौच करते हुए थाने आने के लिए कहा। आरक्षक के इस बर्ताव और चौकी में पूछताछ के डर से मैकेनिक युवक बेहद भयभीत हो गया और उसने अपने ही कमरे के पंखे से लटककर फांसी लगा ली। हालांकि सुसाइड से पहले उसने अपने मोबाइल पर एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जिसमें वह साफ तौर पर कह रहा है कि उसके साथी के लड़की को लेकर भागने में उसका कोई हाथ नहीं है।

बेहद डरा हुआ था युवक

वीडियो में सुसाइड करने वाला मैकेनिक युवक काफी डरा हुआ दिखाई पड़ रहा है। वह कहता है कि उसे परिवार की तरफ से कोई टेंशन नहीं है, लेकिन पंतोरा चौकी से आए फोन पर उसे गालियां दी गई हैं और पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। युवक आगे कहता है कि जब फोन पर इतनी गालियां दी जा रही हैं तो अगर वह चौकी जाएगा तो उसके साथ क्या होगा। युवक यह भी कहता है कि उसके साथी के भागने में उसका कोई हाथ नहीं है।

बहरहाल, उरगा पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस कथित तौर पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पुलिसकर्मियों तक कब तक पहुंच पाती है।

What's your reaction?

Related Posts

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

CG : मैट्रिमोनियल साइट पर फंसी कोरबा की युवती, शादी और नौकरी का झांसा देकर 8 लाख की ठगी, बिलासपुर में दुष्कर्म

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए ठगी और दुष्कर्म का सनसनीखेज…

CG News : बहू दे रही थी 12वीं बोर्ड की परीक्षा, सेंटर में बिना ड्यूटी घूमते मिले प्रिंसिपल, BEO ने DEO को भेजी रिपोर्ट

कोरबा : कोरबा जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान नियमों की अनदेखी का सनसनीखेज मामला…

1 of 18