Jashpur

Gangrape : छत्तीसगढ़ में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, दरिंदों ने सूनसान जंगल में ले जाकर की दरिंदगी … फिर इस हाल में मिली

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 13 साल की मासूम बच्ची को दो युवकों ने जंगल ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। पीड़िता के परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बाइक पर बैठाकर जंगल ले गए दरिंदे

जानकारी के अनुसार, 4 जून दोपहर करीब 1 बजे आरोपी बिदुल यादव और उसका नाबालिग साथी पीड़िता को आम तोड़ने के बहाने अपने साथ बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गए। आरोप है कि दोनों बदमाशों ने पीड़िता नाबालिक बच्ची के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को वापस उसके घर के पास छोड़कर चले गए।

घटना से सदमे में आई बच्ची ने घर पहुंचकर पूरी आपबीती बताई जिसके बाद परिजनों ने बदमाशों के खिलाफ पंडरापाठ चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराया। परिजनों के शिकायत पर दोनो बदमाशों के खिलाफ एक्ट्रोसिटी एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपो बिदुल यादव उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वही आपचारी बालक को बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : बीबी के ब्वायफ्रेंड की हत्या, पति ने तीन सहयोगियों संग ली जान, शादी समारोह के दौरान खेला खूनी खेल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रेम प्रसंग का एक खौफनाक अंत सामने आया है।…

CG News : गांजा तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, दो आरक्षक सहित चार आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में बड़े रैकेट का खुलासा

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का…

1 of 6