बिहार

घर में लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 5 की हालत गंभीर, ऐसे हुआ हादसा

रायबरेली:- उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। डीह थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में गैस सिलेंडर लीकेज के कारण अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के 9 लोग बुरी तरह झुलस गए।

बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य रसोई में खाना बना रहे थे, तभी सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ही पलों में पूरी रसोई आग की लपटों में घिर गई और वहां मौजूद सभी लोग इसकी चपेट में आ गए।

घटना के बाद घायलों को तत्काल सीएचसी डीह ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, 5 लोगों की हालत बेहद गंभीर है। इनमें से 2 घायलों को बेहतर इलाज के लिए एम्स और 3 को केजीएमसी लखनऊ भेजा गया है।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : मंत्री पर जानलेवा हमला! ग्रामीणों ने काफिले को घेरकर की पत्थरबाजी, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला मोर्चा

मधुबनी : बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं कौशल विकास मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के…

खान सर के खिलाफ FIR दर्ज, अब पुलिस कर रही है तलाशी, दो बॉडीगार्ड पहले हो चुके हैं गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?

पटना : बिहार के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है।…

एटीएम में सैलून संचालन .. वायरल हुआ वीडियो तो सामने आया मालिक .. बताई वजह .. आप भी सुनें देखे वायरल वीडियो

दानापुर : बिहार के दानापुर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एसबीआई एटीएम…

1 of 6