देश - विदेश

आठ अफगानिस्तानी क्रिकेटरों की दर्दनाक मौत.. एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के साथ 48 घंटों के लिए सीजफायर तय..

काबुल : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के बीच 48 घंटे के युद्धविराम की सहमति बनी है। इस बीच, तालिबान ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करने का आरोप लगाया है। अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में एयर स्ट्राइक के आरोपों को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। बताया जा रहा है कि कल पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में 8 अफगान नागरिकों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान ने काबुल और कंधार पर भी हवाई हमला किया था।

पाकिस्तान ने अफगान शरणार्थियों के शिविर किए बंद

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगान शरणार्थियों के 28 और शिविर बंद करा दिए गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस्लामाबाद ने अवैध विदेशी प्रवासियों के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई तेज कर दी है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पेशावर में आठ, नौशेरा में तीन, हंगू में पांच, कोहाट में चार और मर्दान में दो शिविर बंद कराए गए हैं। इसी तरह स्वाबी में दो, बुनेर में एक और दीर जिलों में तीन शिविर बंद कराए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे शरणार्थी शिविरों को पहले दिए गए सभी वाहन, उपकरण और अन्य सुविधाएं संबंधित जिला प्रशासन को लौटा दें।

17 लाख से अधिक अफगान शरणार्थी पाकिस्तान में रह रहे

इससे पहले, प्रांत के डेरा इस्माइल खान, लक्की मरवत और हरिपुर समेत अन्य जिलों में शिविरों को बंद कराने के लिए इसी तरह की अधिसूचनाएं जारी की गई थीं। पाकिस्तान में 17 लाख से अधिक पंजीकृत अफगान शरणार्थी रह रहे हैं, जिनमें से कई बिना दस्तावेजों के हैं। सरकार ने हाल ही में सुरक्षा और आर्थिक चिंताओं का हवाला देते हुए एक बड़े निर्वासन अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के कारण हजारों अफगान नागरिक अपने देश लौटने को मजबूर हो गए हैं। पाकिस्तान का कहना है कि बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे लोगों की मौजूदगी उसकी सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है, जबकि संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों ने इस कदम पर चिंता जताई है।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : वायुसेना का विमान क्रैश, 110 सैनिक थे सवार, रेस्क्यू आपरेशन में 57 को जिंदा निकाला, टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा

कोलंबिया : कोलंबिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार को वायुसेना का विमान…

Mobile Banned : स्कूलों में मोबाइल फ़ोन पूरी तरह बैन …. अगले साल मार्च से लागू होगा नियम, देश की संसद ने पास किया कानून

सियोल : दक्षिण कोरिया ने देशभर के स्कूलों में मोबाइल फोन और दूसरे डिजिटल उपकरणों…

1 of 6