Rajasthan

Crime News : कमरे में बंद थे भाई – बहन, पूरी रात आती रही चीखने की आवाज, सुबह ….. ऐसी हालत में मिले दोनों

जोधपुर : जोधपुर के यूआईटी कॉलोनी गायत्री नगर में रिश्तों को झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार मौसेरे भाई ने अपनी बहन की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका भगवती बीएसटीसी की ट्रेनिंग कर रही थी और पाली के हॉस्टल से जोधपुर आई हुई थी। देर रात उसके और मौसेरे भाई कैलाश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कैलाश ने लोहे की किसी भारी वस्तु से वार कर बहन की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय कैलाश पिज़्ज़ा लेकर घर आया था। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट के फटे हुए टुकड़े भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर जांच की जा रही है।

मौसेरे भाई ने बहन की हत्या के बाद खुद भी दी जान

एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जा सके। घटना के समय पास के घर में शादी का माहौल था, लेकिन हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी ईश्वर पारीक ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और हत्या तथा आत्महत्या के पीछे की असली वजह जानने का प्रयास जारी है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

Social Media Viral Video : भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप, राजधानी में भी चर्चा जोरों पर

उदयपुर : जिले की दिग्गज महिला नेत्री ने एक वकील पर अश्लील वीडियो वायरल करने की…

Crime News : दो नाबालिग बेटियों से बलात्कार कर रहा था पिता, 12 साल से कर रहा हैवानियत, ईमेल देखते ही पुलिस के उड़े होश

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में एक पिता द्वारा अपनी दो नाबालिक पुत्रियों के साथ…

Live Suicide Video : सुसाइड से पहले मां को किया वीडियो कॉल, फिर आंखों के सामने ही फंदे पर लटका, इस वजह से मौत को लगाया गले

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में बलदेव नगर निवासी मुजाहिद ने शुक्रवार मुंबई में…

बस अग्निकांड …. प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख सीएम ने किया अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण, 20 की मौत 16 घायल…

जयपुर : जैसलमेर के थईयात गांव के पास मंगलवार को जोधपुर जा रही एक निजी बस में आग…

Swasth Vibhag : शिक्षकों के बाद अब डॉक्टर्स भगाएंगे आवारा कुत्ते स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश, बना चर्चा का विषय

जैसलमेर : राजस्थान के जैसलमेर जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजकीय जवाहिर…

‘पति को कैसे रास्ते से हटाया जाए?’ किराएदार आशिक के लिए पत्नी ने यूट्यूब पर किया सर्च, अब ऐसी हालत में है पति

झालावाड़ : यह खबर राजस्थान के झालावाड़ से सामने आई है जहां पत्नी और उसके प्रेमी…

1 of 3