Raipur

CG: औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार

रायपुर:- छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार देने और मुंगेली में औद्योगिक विकास को तेज करने में BEML बड़ी भूमिका अदा करने जा रहा है. राज्य मंत्रिपरिषद ने 79.70 एकड़ भूमि की मंजूरी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) के लिए की है. इस मंजूरी से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक मानचित्र पर मुंगेली जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करेगा.

मुंगेली में लगेगा प्लांट

प्रदेश में विकास की गति को तेज करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक हुई. जिसमें मुंगेली जिले के पथरिया तहसील अंतर्गत ग्राम चंद्रगढ़ी में, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) के प्रस्तावित हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट निर्माण संयंत्र की स्थापना हेतु 79.70 एकड़ शासकीय भूमि रियायती दर पर आबंटित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई.

प्रदेश का पहला संयंत्र

यह छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट (भारी मशीनरी) निर्माण संयंत्र होगा. यह संयंत्र ग्राम चंद्रगढ़ी (तहसील पथरिया) में स्थापित किया जाएगा, जो बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर है. सार्वजनिक उपक्रम BEML के आने से स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार, तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ एमएसएमई (MSME), लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्टेशन और स्पेयर पार्ट्स निर्माण जैसे सहायक उद्योगों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा. लोगों को रोजगार मिलने से जिले और राज्य की आर्थिक गतिविधि तेज होगी.

What's your reaction?

Related Posts

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

CG News : स्पा सेंटर में रेड, अंदर का नजारा देख अधिकारी भी रह गए हैरान, पुलिस की कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित श्याम स्क्वायर के ईसावा स्पा सेंटर में…

1 of 137