देश - विदेश

School News : रद्द हुई क्रिसमस की छुट्टी छात्रों और शिक्षकों को आना होगा स्कूल, जाने किस वजह से सरकार ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली : क्रिसमस 2025 नजदीक आने के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर तस्वीर साफ होने लगी है। कुछ राज्यों ने क्रिसमस और नए साल को मिलाकर स्कूलों में लंबा अवकाश देने का फैसला किया है, ताकि छात्र और शिक्षक त्योहार के साथ परिवार के साथ समय बिता सकें। वहीं कई राज्यों में स्कूल केवल 25 दिसंबर को ही बंद रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में 25 दिसंबर को स्कूल खुले रहेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने साफ किया है कि 25 दिसंबर को प्रदेश के स्कूल खुले रहेंगे। इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जाएगी। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इन कार्यक्रमों में छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। शिक्षा अधिकारियों के मुताबिक, स्कूलों में इस दिन अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और योगदान पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ⁠

पंजाब और राजस्थान में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

पंजाब सरकार ने स्कूलों के लिए लंबी सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया है। राज्य के सरकारी और अधिकतर निजी स्कूल 22 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। यह छुट्टी बच्चों को त्योहार मनाने और परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका देगी। राजस्थान में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस दौरान पूरे राज्य में एक जैसा छुट्टी शेड्यूल लागू रहेगा।

What's your reaction?

Related Posts

Mobile Banned : स्कूलों में मोबाइल फ़ोन पूरी तरह बैन …. अगले साल मार्च से लागू होगा नियम, देश की संसद ने पास किया कानून

सियोल : दक्षिण कोरिया ने देशभर के स्कूलों में मोबाइल फोन और दूसरे डिजिटल उपकरणों…

Breaking : वायुसेना का विमान क्रैश, 110 सैनिक थे सवार, रेस्क्यू आपरेशन में 57 को जिंदा निकाला, टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा

कोलंबिया : कोलंबिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार को वायुसेना का विमान…

Breaking : वेनेजुएला में महाविनाश ! 40 सेकंड के भीतर दो भीषण भूकंप, 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका

कराकास/टोक्यो : दुनिया को दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। दक्षिण अमेरिकी…

1 of 6