Durg

CG Minor Rape Case : छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी भी निकले नाबालिग, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग : दुर्ग जिले से बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। हैरानी की बात ये है कि दुष्कर्म के आरोपी भी नाबालिग हैं। पूरी घटना दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र का है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया है, लेकिन गैंगरेप के 14 और 15 साल के आरोपियों ने जिस विभत्सता के साथ घटना को अंजाम दिया, उसने समाज को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

घटना 28 जनवरी शाम की है। नेवई थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिक बच्ची से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी। तब 14 और 15 साल के दो नाबालिग लड़के आए और बच्ची को अपनी बातों की जाल में फंसाया। चूंकि बच्ची उन्हें पहले से जानती थी इसलिए उनके झांसे में आ गई और उनके साथ चली गई। दोनों उसे अपनी बातों में बहना एक खंडहरनुमा सुने मकान में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

वहीं दूसरी तरफ जब बच्ची काफी टाइम तक घर वापस नहीं आई तो उसकी मां खोजते हुए मोहल्ले में निकली। तब किसी ने उन्हें बताया कि बच्ची दो और लड़कों के साथ खंडहरनुमा मकान में गई है तो बच्ची की मां वहां पहुंची। वहां उन्होंने बच्चों के साथ गलत काम होते देखा। बच्ची की मां को देख दोनों नाबालिग बच्चे मौके से भाग निकले। डरी– सहमी बच्ची को घर ला जब मां ने पूछताछ की तो बच्ची ने रोते हुए सारी कहानी बयां कर दी।

इसके बाद बच्ची को उसकी मां नेवई थाना लेकर पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में ले किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : स्कूल में तांत्रिक पूजा से हड़कंप, क्लासरूम के बाहर मिली तंत्र-मंत्र की सामिग्री, आगजनी भी की गयी ….

दुर्ग : स्कूल में तांत्रिक पूजा का कथित मामला सामने आया है। मामला छत्तीसगढ़ के…

CG News : स्कूल के समय में हुआ बदलाव, भीषण ठंड को देखते हुए जारी हुआ आदेश, जानिये कब से कब तक होगा स्कूल का संचालन

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री…

CG Crime : नाबालिग से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात, 8 साल से कर रहे थे शारीरिक शोषण, दो रेपिस्ट गिरफ्तार 4 फरार

दुर्ग : भिलाई में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है।…

1 of 14