Raipur

CG : मीटिंग में महिलाओं को वेस्टर्न ड्रेस, ग्लैमरस मेकअप और सेक्सी लुक में बुलावा, चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की प्रदेश अध्यक्ष का आपत्तिजनक चैट वायरल

रायपुर : राजधानी रायपुर में चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स में महिलाओं की मीटिंग को लेकर आपत्तिजनक संदेश वायरल हो रहा है। इसे महिला चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स से जुड़ी बड़ी कंट्रोवर्सी माना जा रहा है। दरअसल, चैम्बर की बैठक में महिलाओं को सेक्सी लुक में आने के लिए कहा गया है। इतना ही नहीं महिलाओं को बैठक में आने के लिए ग्लैमरस मेकअप करने और वेस्टर्न कपड़े पहनने के निर्देश दिए गए है।

इसे लेकर रायपुर की महिला अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताई है। दरअसल, महिला चैम्बर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर इला गुप्ता का व्हाट्सअप चैट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें हिंदी और इंग्लिश में दो संदेश लिखे हुए हैं। एक संदेश में महिलाओं को आमंत्रण देते हुए लिखा गया है कि आप आए और चैम्बर के मेंबर होने के नाते अपना योगदान दें और चैम्बर के कार्यक्रम को सफल बनाएं।

वेस्टर्न ड्रेस, ग्लैमरस मेकअप और सेक्सी लुक में आने का आमं​त्रण

वहीं दूसरे संदेश में जो कि अंग्रेजी से लिखा गया है, ”Hi dear, for second general meeting on 19.9.25 dress code – western dress with glamorized makeup show the world you are intelligent, smart, sexy, Ila with lots of love and hugs” अब चैंबर आफ कॉमर्स की प्रदेश अध्यक्ष इला गुप्ता का यह चैट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47