Raipur

CG : सीएम पर हमला बोलने से क्यों डरते हैं नेता प्रतिपक्ष? भूपेश बघेल ने चरणदास महंत से पूछे सवाल

रायपुर : कांग्रेस की पार्टिकल अफेयर कमेटी की बैठक में भूपेश बघेल ने चरणदास महंत से एक अहम सवाल पूछ दिया है। दरअसल, बैठक में भूपेश बघेल ने पूछा कि CM विष्णुदेव साय पर हमला बोलने से चरणदास महंत क्यों बचते हैं? भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार पर हमला तेज करना होगा। इतना ही नहीं भूपेश बघेल ने अन्य नेताओं को भी सरकार पर हमले से बचने पर घेरा। भूपेश बघेल ने कहा कि चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष हैं, सरकार के खिलाफ उन्हें मुखर होना चाहिए।

इसके अलावा भूपेश बघेल ने कांग्रेस में अनुशासनहीनता को लेकर भी नाराजगी जताई। भूपेश बघेल ने कहा कोई भी नेता कुछ भी बयान दे देता है, किसी के खिलाफ कोई भी टिप्पणी करता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। भूपेश बघेल ने कहा कि राजनांदगांव में एक नेता ने मेरे खिलाफ बयान दिया, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। वरना इसी तरह कोई भी किसी के खिलाफ कुछ भी बोलता रहेगा।

बता दें कि आज एआईसीसी राष्ट्रीय सचिवगण एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक की गई। आज रायपुर राजीव भवन में एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की अध्यक्षता में, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, एआईसीसी राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव भी मौजूद रहे।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Breaking : DSP कल्पना वर्मा निलंबित, होटल कारोबारी से महंगे गिफ्ट लेना और खुफिया जानकारियां देना पड़ा महंगा

रायपुर : रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

1 of 48