मौसम

CG Weather Update Today : प्रदेश में मौसम करवट लेने को तैयार तेज हवाएं और गरज – चमक की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है। फिलहाल तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है।

प्रदेश में दिन और रात के तापमान में स्पष्ट अंतर दर्ज किया जा रहा है। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39.0°C रिकॉर्ड किया गया है, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.7°C दर्ज हुआ है। हालांकि अभी तक मौसम पूरी तरह स्थिर है, लेकिन स्थानीय स्तर पर हल्की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं, जो आने वाले दिनों में तेज हो सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल से ओडिशा होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर ऊपर एक द्रोणिका (ट्रफ) सक्रिय है। इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अगले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, वहीं गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि अगले दो दिनों में मौसम की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। राजधानी रायपुर में आज मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है, हालांकि दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान करीब 38°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की संभावना है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : प्रदेश के इन जिलों में चलेगी शीतलहर, तापमान में आएगी भारी गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी…

CG Weather Update Today : प्रदेश में दिखेगा चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ का असर तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश, अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत कई…

Weather Update : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान के बीच होगी भारी बारिश मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

नई दल्ली : मार्च का लगभग आधा महीना ​निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के…

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी…

1 of 3