मौसम

CG Weather Update : प्रदेश में जारी है शीतलहर का दौर, इन जिलों में लुढ़केगा पारा, जानें पूरा डिटेल कहां – कहां पड़ेगी ठंड

रायपुर : छत्तीसगढ़ में शीतलहर का दौर जारी है। पूरे प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। प्रदेशभर में पड़ रही हाड़ कंपाने वाले ठंड नलोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर में भी सुबह घना कोहरा छा रहा है और रात को शीत गिर रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में और ज्यादा ठंड पड़ने का अनुमान जताया है।

सबसे ठंडा रहा अंबिकापुर

बात करें तापमान की तो प्रदेश भर में सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में पड़ रही है। अंबिकापुर में तापमान 6 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। वहीं पेंड्रा में 8.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। बात करें राजधानी रायपुर की तो रायपुर में 12 डिग्री और नवा रायपुर में 9.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने रायपुर समेत 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 16 दिसंबर को प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कोरिया, बिलासपुर, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही,बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और बालोद में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : प्रदेश के इन जिलों में चलेगी शीतलहर, तापमान में आएगी भारी गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी…

CG Weather Update Today : बदलेगा मौसम का मिजाज बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट, दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान…

Weather Update : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान के बीच होगी भारी बारिश मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

नई दल्ली : मार्च का लगभग आधा महीना ​निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के…

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी…

1 of 3