Jagdalpur

CG Viral Video : पत्नी से बिछड़ने के गम में युवक ने उठाया ये कदम, देखें वायरल वीडियो

जगदलपुर : बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित जगदलपुर शहर में धरमपुरा मार्ग स्थित एक मोबाइल टावर पर उस समय हड़कंप मच गया, जब दीपक विश्वकर्मा नाम का एक युवक अचानक एक 50 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपनी पत्नी को ससुराल पक्ष द्वारा अपने पास रखने और उससे मिलने नहीं देने की बात से नाराज था।

इसी नाराजगी के चलते उसने यह कदम उठाया और टावर पर चढ़कर विरोध जताने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ, बोधघाट और कोतवाली पुलिस की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। काफी देर तक समझाइश और बातचीत का दौर चलता रहा। अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और परिजनों ने संयम के साथ युवक को शांत करने की कोशिश की।

करीब 1 घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार युवक समझाइश के बाद सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।नीचे उतरने के बाद युवक को बोधघाट थाने ले जाया गया, जहां पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

देखें वायरल वीडियो –

What's your reaction?

Related Posts

CG News : “तुम्हे ACB से पकड़वा दूंगा” रिटायर अफसर को ACB की धमकी देकर ठगे लाखों रुपये, पुलिस ने शातिर को पकड़ा

जगदलपुर : एसीबी से पकड़वाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले कारोबारी को गिरफ्तार…

CG News : घर वापसी का दौर जारी, फिर लोगों ने अपना सनातन धर्म, कहा – हमेशा रहा अपनी संस्कृति से दूर रहने का मलाल

जगदलपुर : शहर के विजय वार्ड में करीब 22 साल पहले धर्मांतरण कर चुके 3 परिवारों के…

CG – मानवता हुई शर्मसार : नाबालिग को पेड़ से बंधक बनाकर बेरहमी से की पिटाई जाने क्या है पूरा मामला ….

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना इलाके में एक घिनौनी घटना सामने…

CG Breaking : 36 घंटे बाद मिली सब इंस्पेक्टर की डेड बॉडी, महाशिवरात्रि के दिन से थे गायब जाने कैसे हुआ हादसा

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। जगदलपुर में तैनात…

CG : महिला कांग्रेस नेत्री के साथ CRPF जवानों ने की गंदी बात, FIR के बाद दोनों जवानों को पुलिस ने लिया हिरासत में…

जगदलपुर : महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव सायमा अशरफ ने दो सीआरपीएफ जवानों…

CG : महतारी वंदन योजना की सूची से काटे गए हजारों महिलाओं के नाम, अपात्र हितग्राहियों से वापस लिए जा रहे रुपए

जगदलपुर : भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में अनियमितताओं का…

1 of 3