Raipur

CG Vidhansabha Update : साय सरकार खोलेगी नौकरी का पिटारा, 14 हजार पदों पर होने वाली है भर्ती, मंत्री ने सदन से किया ऐलान

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बेरोजगारों के मुद्दे ने सदन में हलचल पैदा कर दी है। कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी भत्ता और युवाओं के रोजगार पर सवाल उठाया। उन्होंने विभागीय मंत्री गुरु खुशवंत से पूछा कि राज्य में बेरोजगारों को क्यों रोजगार भत्ता नहीं दिया जा रहा और युवाओं को स्थायी रोजगार कब उपलब्ध होगा।

गुरु खुशवंत ने सदन को दी पूरी जानकारी

विपक्ष के इस सवाल पर विभागीय मंत्री गुरु खुशवंत ने सदन को पूरी जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि राज्य में पंजीकृत रोजगार इच्छुक युवाओं की संख्या 11 लाख 39 हजार है।

14 हजार पदों पर होंगी भर्तियां

उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन जल्द किया जाएगा। गुरु खुशवंत ने स्पष्ट किया कि अलग-अलग विभागों में कुल 14,000 पद रिक्त हैं और अगले साल इन पदों पर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला

मंत्री ने सदन को यह भी बताया कि बेरोजगारों के लिए विभिन्न प्लेसमेंट कैंप और मेले लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को स्वरोजगार और सरकारी रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए विशेष योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है। सत्र के दौरान यह चर्चा तब और महत्वपूर्ण बन गई जब विपक्ष ने बेरोजगारी भत्ते की अनुपलब्धता पर सवाल उठाया।

गुरु खुशवंत ने बताया कि भत्ता योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है और रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर यह भी उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत रविवार, 14 दिसंबर से हुई थी। पहले दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विजन डॉक्युमेंट 2047 पर चर्चा कर सदन को विस्तृत जानकारी दी थी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शहर मे प्राइवेट पूल पार्टी का आयोजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर, अब पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर प्राइवेट पूल पार्टी का…

CG News : सरकारी चावल डकारने वालों की शामत, 2 दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, अब प्रशासन वसूलेगा एक – एक दाने की कीमत

रायपुर : रायपुर जिले में दो उचित मूल्य के दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर…

PM Modi : विधानसभा भवन का उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी ‘मेरी जिंदगी को गढ़ने में छत्तीसगढ़ का अहम योगदान’

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन का उद्घाटन…

CG Vidhansabha : सदन में अधूरे सड़क और लंबित मुआवजे की गूंज, कांग्रेस विधायक के सवालों से घिरे लोक निर्माण मंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे सड़क निर्माण और…

1 of 93