Gariyaband

CG : घुरवा के गड्ढे में डूबने से भाई – बहन समेत दो मासूम बच्चों की मौत, बारिश के पानी से लबालब भरा था गड्ढ़ा

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। नगर पंचायत कोपरा में पानी से भरे घुरवा (गड्ढे) में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

5 से 6 साल के थे दोनों मासूम

जानकारी के अनुसार, कोपरा निवासी बिसेलाल साहू के 5-6 वर्षीय पुत्र योगेश साहू और पुत्री खुशबू साहू खेलते-खेलते घुरवा के पास पहुंच गए। इसी दौरान दोनों पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घुरवा के गड्ढे में करीब 10 से 12 फीट तक पानी भरा हुआ था, जिससे दोनों बच्चे बाहर नहीं निकल सके।

घटना से गांव में मातम

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बच्चों के शव मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर पांडुका थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए राजिम भेज दिया। पुलिस फिलहाल प्रारंभिक तौर पर इसे डूबने से हुई मौत मानकर जांच कर रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG : वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर, देवभोग रेंजर अश्विनी दास मिर्चुलिया की मौत; 8 कर्मचारी घायल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने वन…

CG News : सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में आयोजित सुशासन तिहार अब राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद…

1 of 7