Raipur

CG : पापा मदद को चीखते रहे, लेकिन बेटा लगाकार चला गया था बाहर ताला, 70 साल के बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत

रायपुर : राजधानी रायपुर के टाटीबंद इलाके से शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। आमानाका थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटीबंद में एक मकान में लगी भीषण आग में 70 वर्षीय बुजुर्ग राजकुमार गुप्ता की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन और फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, राजकुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ टाटीबंद इलाके में रहते थे। शनिवार सुबह उनका बेटा जितेंद्र गुप्ता, जो उरला स्थित एक रोलिंग मिल में काम करता है, रोज की तरह काम पर निकल गया। घर से निकलते समय उसने घर में ताला लगा दिया था। उस वक्त घर के अंदर बुजुर्ग राजकुमार गुप्ता अकेले थे।

ठंड से बचने के लिए जलाया था रूम हीटर

बताया जा रहा है कि ठंड अधिक होने की वजह से बुजुर्ग ने घर के अंदर रूम हीटर चालू किया हुआ था। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हीटर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग भड़क उठी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

चीखते रहे बुजुर्ग, लेकिन ताला बना मौत की वजह

सुबह करीब 8 बजे मोहल्ले के लोगों ने घर से धुआं निकलता देखा। जब वे पास पहुंचे तो अंदर से बुजुर्ग की मदद के लिए चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि राजकुमार गुप्ता बाहर निकलने की कोशिश भी नहीं कर सके। सबसे बड़ी त्रासदी यह रही कि घर का मुख्य गेट बाहर से ताला बंद था, जिसके कारण मोहल्ले के लोग चाहकर भी अंदर प्रवेश नहीं कर सके। लोगों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन आग और धुएं के कारण सफल नहीं हो पाए। कुछ ही मिनटों में आग ने बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

फायर ब्रिगेड की देरी पर सवाल

घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की टीम करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची, जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक बुजुर्ग की जान जा चुकी थी। इस देरी को लेकर इलाके के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि यदि समय पर दमकल की गाड़ी पहुंच जाती, तो शायद एक जान बचाई जा सकती थी।

बेटे को मिला जला हुआ शव

जब जितेंद्र गुप्ता को घटना की जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंचा, तो उसके पिता का जला हुआ शव घर के अंदर पड़ा मिला। इस दृश्य को देखकर वह बदहवास हो गया। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।आमानाका थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने की वजह रूम हीटर से शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

CG : नायब तहसीलदारों को दिवाली की सौगात, प्रमोट होकर बने तहसीलदार, तत्काल हो गया तबादला, देखिए पूरी सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सरकार ने आज नायब…

1 of 143