Raipur

CG : स्कूलों में छुट्टी घोषित, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के अलर्ट के बीच बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भीषण तूफान की चेतावनी जारी की गयी है। प्रदेश के कई जिलों में आधी तूफान के साथ बारिश होगी। तूफान का सबसे ज्यादा असर बस्तर के इलाके में देखा जायेगा। बारिश की चेतावनी के बीच अब छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की छुट्टी रहेगी। यह आदेश विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। हालांकि, यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए घोषित किया गया है। शिक्षकों के लिए छुट्टी लागू नहीं होगी।

What's your reaction?

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता मे सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक प्रारम्भ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास…

2.5 किलोमीटर लंबी सड़क के डामरीकरण से ग्रामीणों को मिली राहत, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच होगी आसान

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के दूरस्थ एवं…

CG : कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन पर छत्तीसगढ़ में अभिनंदन प्रस्ताव पारित, लिए गए बड़े फैसलें

रायपुर : साय कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हो गई है, बैठक में कई…

1 of 163