Bilashpur

CG School News : कक्षा के समय में हुआ बदलाव, जानिये अब कितने बजे से कितने बजे तक स्कूल होगी संचालित

बिलासपुर : स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। दरअसल ठंड की वजह से स्कूल के समय में बदलाव किया गया था। अब ठंड के खत्म होने के बाद स्कूल के समय को यथावत कर दिया गया है। एक पाली मं संचालित होने वाली शालाएं अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक संचालित होगी। जबकि शनिवार को कक्षा सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक लगेगी।

वहीं दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाएं पहली पाली में  सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी, जबकि शनिवार को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक कक्षाएं संचालित होगी। वहीं दूसरी पाली में सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी, जबकि शनिवार को ये कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक चलेगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG: हाईवे पर खुल्लम-खुल्ला प्यार: चलती बाइक पर होता रहा रोमांस, वायरल वीडियो से ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर :- जिले में नेशनल हाईवे पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,…

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

1 of 30