Balod

CG Road Accident : बाइक सवार को बचाने सड़क किनारे पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत पीछे ट्राली में बैठे 15 ग्रामीण घायल, 5 की हालत गंभीर

बालोद : बालोद जिले में बाइक सवार को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पीछे ट्राली में बैठे 15 ग्रामीण घायल हो गए। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि आज रविवार सुबह ग्राम रजही के ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर रजही डैम थे। यहां दोपहर का भोजन करने के बाद दोपहर के वक्त सभी वापस अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान खेत के संकरे रास्ते में सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया।

जिससे बेकाबू ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। इस हादसे में चालक गौकरण दर्रो की इंजन में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर में सवार 15 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में से पांच को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : मासूम के दफन स्थल पर तंत्र – सामग्री मिलने से हड़कंप, छेड़छाड़ की आशंका पर जांच तेज, ग्रामीणों में आक्रोश

बालोद : जिले के बालोद में एक मासूम बच्ची के दफन स्थल से जुड़ी संदिग्ध परिस्थिति…

CG : अब ‘चुगली’ करने वालों पर लगेगा 5 हजार रूपये का जुर्माना, छत्तीसगढ़ के इस गांव के नियम जान आप भी रह जायेंगे दंग

बालोद : गलती पर जुर्माने की कार्रवाई तो आपने देखी-सुनी और पढ़ी होगी। लेकिन क्या…

CG News : फर्जी अंगूठे से खड़ा किया 142 सिम का नेटवर्क, डिजिटल पहचान का बड़ा दुरुपयोग, आरोपी पर कसा शिकंजा

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डिजिटल पहचान से छेड़छाड़ का एक चौंकाने वाला…

CG News : ईंट भट्ठे में हुआ दर्दनाक हादसा पानी टंकी में दबने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक मासूम गंभीर घायल

बालोद : डौंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिखली में संचालित एक ईंट…

1 of 4