Bilashpur

CG Road Accident News : तेज रफ्तार का कहर अनियंत्रित होकर पलटी कार दो छात्रों की मौत, चार गंभीर

बिलासपुर : जिले में तेज रफ्तार की वजह से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खाना खाने के लिए रतनपुर रोड की ओर जा रहे दोस्तों का सफर मौत में बदल गया, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी झाड़ी में पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि कार तीन बार हवा में पलटी मारते हुए काफी दूर जाकर रुकी।

जानकारी के अनुसार, कार चला रहे ईशु रत्नाकर और उसके साथ बैठे दोस्त भास्कर राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों छात्र पढ़ाई के लिए बिलासपुर में ही रहते थे। कार में कुल छह दोस्त सवार थे, जिनमें चार अन्य युवक अभिषेक वर्मा, शेखर चंद्रवंशी, श्याम सिंह राजपूत और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

हादसा कोनी थाना क्षेत्र में सेंदरी मोड़ के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की गति इतनी तेज थी कि चालक ईशु अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। झटके में कार सड़क से नीचे उतर गई और कई बार पलटते हुए झाड़ियों में जा घुसी। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 30