Bilashpur

CG Railway Breaking : रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 11 अप्रैल से लगातार इतने दिनों तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, जानिए क्या है वजह?

रायपुर : अगर आप भी रोजना ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग काम किया जाना है। जिसके चलते 11 से 27 अप्रैल तक कई ट्रेने प्रभावित रहेंगे। इस दौरान कई लोकल MEMU और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी बंद रहेगा। रेलवे के अनुसार, इस अवधि में 10 यात्री ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। जिसमें रोजाना सफर करने वालों को परेशानियां हो सकती है। भारतीय रेलवे के अनुसार, बिलासपुर–रायगढ़ मेमू, गेवरा रोड-रायपुर मेमू, कोरबा-रायपुर पैसेंजर सहित अन्य लोकल ट्रेनें नहीं चलेंगी।

इसके अलावा बिलासपुर–कोरबा मेमू 16 से 27 अप्रैल तक और बिलासपुर-रायगढ़ मेमू 15 से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी। इसी तरह रायपुर-गेवरा रोड, रायपुर-कोरबा और बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर भी तय तारीखों में नहीं चलेंगी। यही नहीं, कुछ ट्रेनों के समय में भी आंशिक बदलाव किया गया है। गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर 16 से 27 अप्रैल तक बिलासपुर में समाप्त होगी, जबकि वापसी में झारसुगड़ा से बिलासपुर के बीच सेवा रद्द रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर के रूप में चलाया जाएगा।

क्रमांकट्रेन का नामप्रकारप्रभावतारीख/अवधिअतिरिक्त जानकारी
1बिलासपुर–रायगढ़ MEMUलोकलरद्द15 से 26 अप्रैल
2बिलासपुर–कोरबा MEMUलोकलरद्द16 से 27 अप्रैल
3गेवरा रोड–रायपुर MEMUलोकलरद्द11 से 27 अप्रैल
4कोरबा–रायपुर पैसेंजरपैसेंजररद्द11 से 27 अप्रैल
5रायपुर–गेवरा रोड पैसेंजरपैसेंजररद्दतय अवधि में
6रायपुर–कोरबा पैसेंजरपैसेंजररद्दतय अवधि में
7बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजरपैसेंजररद्दतय अवधि में
8गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजरपैसेंजरआंशिक रद्द/समाप्त16 से 27 अप्रैलबिलासपुर में समाप्त होगी
9झारसुगुड़ा–गोंदिया (वापसी)पैसेंजररद्द (आंशिक)16 से 27 अप्रैलझारसुगुड़ा–बिलासपुर के बीच रद्द
10कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेसएक्सप्रेसआंशिक बदलाव16 से 27 अप्रैलकोरबा–बिलासपुर के बीच पैसेंजर की तरह चलेगी

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 28