Bilashpur

CG : नशे के सौदागर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 करोड़ की संपत्ति जब्त, अब तक 6 मामलों में 17 आरोपियों…

बिलासपुर : जिले में नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे के सौदागर अजय चक्रवर्ती की अवैध संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है। जब्त की गई संपत्तियों की कुल कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अजय चक्रवर्ती लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त था। जांच में सामने आया कि उसने ड्रग्स के धंधे से कमाए गए पैसों से कई जमीनें खरीदीं और मकान का निर्माण भी कराया।

आरोपी ने यह संपत्तियां पत्नी और अपनी एक परिचित महिला के नाम पर खरीदी थीं ताकि जांच एजेंसियों से बच सके। कार्रवाई के तहत पुलिस ने आवासपारा सिरगिट्टी और टिकरापारा स्थित जमीन और मकान को जब्त किया है। संपत्ति फ्रीज करने के बाद पूरा मामला SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Act) न्यायालय को भेजा गया है। SAFEMA न्यायालय अब इस संपत्ति को स्थायी रूप से जब्त करने पर अंतिम आदेश देगा।

बिलासपुर पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अब तक कुल 6 मामलों में 17 आरोपियों की अवैध संपत्तियां फ्रीज की हैं, जिनकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपए है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य नशे के कारोबार से आर्थिक लाभ उठाने वालों को हतोत्साहित करना है। जब आरोपी यह देखेंगे कि उनकी अवैध कमाई भी सुरक्षित नहीं है, तो नशे के धंधे में कमी आएगी।

पुलिस ने बताया कि आने वाले समय में और भी आरोपियों की अवैध संपत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्त किया जाएगा। साथ ही ऐसे मामलों में तेजी से चार्जशीट पेश कर न्यायालय से सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इस तरह की कड़ी कार्रवाई से शहर में नशे के कारोबार पर रोक लगेगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Breaking : पेट्रोल-डीजल बिक्री को लेकर नया नियम, जारी हुआ नया नियम, पढ़िये आदेश अब इन्हें नहीं मिलेगा…

बिलासपुर : पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया…

CG News : पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे-बहू को सुनाई उम्रकैद की सजा, तीहरे हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सजा बरकरार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के चर्चित भैसमा तिहरे हत्याकांड में हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण…

1 of 27