Raipur

CG: अब 24 घंटे और सातों दिन मिलेगा राशन, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में देश का 5वां अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम शुरू

रायपुर:- प्रदेश में अब एटीएम से राशन भी मिलेगा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने शनिवार को रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में प्रदेश के पहले तीन अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का ऑनलाइन उद्घाटन किया। अब हितग्राही अपनी सुविधा के अनुसार 24 घंटे और सातों दिन मशीन से चावल प्राप्त कर सकेंगे। आधार या राशनकार्ड नंबर दर्ज करने और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद मशीन निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराएगी।

यह पहल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ ग्रेन एटीएम शुरू करने वाला देश का पांचवां राज्य बन गया है, इससे पहले उत्तराखंड, मेघालय, गुजरात और ओडिशा में यह व्यवस्था लागू की जा चुकी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG: भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

रायपुर :- भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला…

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

1 of 96