Bilashpur

CG : 8वीं का छात्र का 5 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों को सता रहा अनहोनी का डर, एसएसपी ने…

बिलासपुर : बिलासपुर ज़िले के भरारी गांव से एक 13 वर्षीय बालक चिन्मय सूर्यवंशी बीते 5 दिनों से लापता है। चिन्मय 8वीं कक्षा का छात्र है और घर से यह कहकर निकला था कि वह खेलने जा रहा है। लेकिन इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। परिजनों ने जब बच्चे की तलाश की, तो कोई सुराग न मिलने पर रतनपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी के चलते चिन्मय के माता-पिता और परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचकर जल्द कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रतनपुर थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बच्चे के लापता होने से गांव में भी तनाव और बेचैनी का माहौल है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से बेहद डरे हुए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : केंद्रीय जेल से रिहा हुए 21 उम्रकैद के कैदी, 14 साल की सजा और अच्छे आचरण पर मिला नई जिंदगी का मौका

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने…

CG News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई 302 किलो गांजा और 21 हजार से अधिक नशीली दवाएं नष्ट, बुलडोजर चलाकर किया डिस्पोजल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने…

भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव याचिका पर सुनवाई, बचाव पक्ष के आवेदन पर फैसला सुरक्षित, 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बिलासपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर बिलासपुर…

1 of 44