Khairagarh - Chuikhadan

CG News : पूर्व भाजपा विधायक पर महिला ने लगाए यौन शोषण के आरोप, थाने में दर्ज करवाई FIR जाने क्या है पूरा मामला

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां पूर्व विधायक के खिलाफ यौन शोषण के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा नेत्री ने पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक कोमल जंघेल पर भाजपा नेत्री ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। भाजपा नेत्री ने छुईखदान थाने में पूर्व विधायक कोमल जंघेल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस की टीम ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोमल जंघेल दो बार रह चुके हैं विधायक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कोमल जंघेल पूर्व विधायक और संसदीय सचिव रह चुके हैं। कोमल जंघेल का लोधी समाज में अच्छा खासा प्रभाव है। कोमल जंघेल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं. 2018 में विधानसभा के आम चुनाव में कोमल जंघेल कांग्रेस के लहर के बीच अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी. वे महज 870 वोट से चुनाव हारे थे, जबकि कांग्रेस के गिरवर जंघेल तीसरे स्थान पर थे. कोमल जंघेल दो बार के विधायक रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : शराब से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने गाय को रौंदा, नशे में धुत चालक पर फूटा लोगों का गुस्सा

खैरागढ़ : गंडई-छुईखदान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने लोगों में…

CG News : चलती कार पर गिरी पेड़ की विशाल डाल बाल-बाल बची जान, लोगों का सवाल आखिर कब जागेगा जिम्मेदार विभाग?

खैरागढ़ : डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने सड़क…

CG Crime : ‘टोनही’ कहकर बदनाम करने की मिली सजा – पड़ोसी महिला ने बेटी और भतीजे संग की नृशंस हत्या, तीन गिरफ्तार

खैरागढ़ : खैरागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरबना में हुई महिला की निर्मम…

CG Breaking : कलेक्टोरेट के 100 मीटर क्षेत्र में धरना – प्रदर्शन और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर लगी रोक, आदेश हुआ जारी

खैरागढ़ : खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले में प्रशासन ने सार्वजनिक व्यवस्था और सरकारी…

1 of 3