Durg

CG News : मकान की दीवार ढही मलबे में दबकर 2 मजूदरों की मौत 2 घायल, मकान की नींव खुदाई करते समय हुआ हादसा

दुर्ग : दुर्ग जिले में एक कच्चे मकान की दीवार ढहने से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 2 अन्य मजदूर घायल हुए है। बताया जा रहा है कि कच्चे मकान के पास नींव खुदाई के दौरान एकाएक मकान की दावार ढह गयी। जिससे मलबे की चपेट में आकर मजदूर नीचे दब गये। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्रावन का है।

बताया जा रहा है कि यहां गुरुदेव नामक डॉक्टर के मकान में नींव का काम चल रहा था। नींव की खुदाई के दौरान साइड की कमजोर दीवार अचानक ढह गई। जिससे मलबे के नीचे दबकर कमल नारायण ठाकुर और ईश्वरी गायकवाड़ नामक मजदूर दब गये। घटना के बाद आनन फानन में मलबा हटाकर दोनों मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गयी।वहीं इस घटना में मौके पर काम कर रहे दो अन्य मजदूर घायल हुए है। मृतक ईश्वरी गायकवाड़ के भाई ने कहा कि इलाज के लिए पहले उसे धमधा ले गए।

वहां से दुर्ग रेफर कर दिया गया। वहां इलाज चल रहा था। एम्स ले जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच उसकी मौत हो गई। उन्होने बताया कि घटना के वक्त मौके पर 4 मजदूर काम कर रहे थे। जिसमें 2 की मौत हुई है, जबकि 2 अन्य मजदूर घायल हुए है। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि जिस डॉक्टर के यहां वे काम कर रहे थे, वह हादसे के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही उसने परिवार से संपर्क किया। परिजनों ने मामले की गहन जांच की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

1 of 17