Sukma

CG News : मालगेर नदी में डूबने से 4-4 साल के दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में मातम

सुकमा : सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। ग्राम एटपाल के कवासीपारा में मालगेर नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चों की पहचान 4 वर्षीय गीता करटामी और 4 वर्षीय अशोक पोडियम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे मंगलवार सुबह घर से नदी में नहाने के लिए निकले थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान नदी किनारे बच्चों के कपड़े मिले, जिसके बाद ग्रामीणों ने मालगेर नदी में तलाश शुरू की। कुछ देर बाद दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया,

लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्चों के परिजन जंगल में लकड़ी लेने गए हुए थे और दोनों बच्चे घर पर अकेले थे।

इसी दौरान वे नदी की ओर चले गए और हादसे का शिकार हो गए। इस दर्दनाक घटना से पूरे कवासीपारा गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बच्चों की असमय मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं प्रशासन ने लोगों से छोटे बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और जल स्रोतों के आसपास सावधानी बरतने की अपील की है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : 7 करोड़ के तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में एक और एक्शन, EOW ने एक और आरोपी राजशेखर पुराणिक को किया गिरफ्तार

सुकमा : तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस में हुए करोड़ों रुपये के गबन मामले में…

CG News : छत्तीसगढ़ में अब इन त्योहारों पर भी छुट्टी, इस-इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, कई जिलों में आदेश जारी

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिला प्रशासन ने…

CG : जवान ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान किया शूट, कैंप में मचा हड़कंप, हाल ही में छुट्टी से लौटा…

सुकमा : जिले के नक्सल प्रभावित मिनपा कैंप से शनिवार को एक बड़ी खबर सामने आई है।…

1 of 2