Raipur

CG News : दीपावली की रात दर्दनाक हादसा नदी में समाई कार, पत्रकार समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

अभनपुर/रायपुर : दीपावली के पावन पर्व पर एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक दर्दनाक सड़क हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के राजिम क्षेत्र में टीला एनीकट के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस भीषण हादसे में पत्रकार शीतल साहू, उनकी पत्नी और दो बच्चों की जान चली गई। घटना के बाद पूरे पसौद गांव में शोक की लहर है।

दीपावली मनाने घर लौट रहा था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीतल साहू अपनी पत्नी भारती साहू, 19 वर्षीय बेटे विकास साहू और 21 वर्षीय बेटी पूर्वा साहू के साथ रायपुर से अपने गांव पसौद लौट रहे थे। परिवार दीपावली का त्योहार अपनों के साथ मनाने घर जा रहा था। इसी दौरान राजिम के टीला एनीकट के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

कार में सवार चारों लोगों की मौत

हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार चारों लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतकों में शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू और उनके दोनों बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त कार पर ‘मीडिया एग्जीक्यूटिव’ लिखा हुआ था। शीतल साहू पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए थे।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही चंपारण पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर किस परिस्थिति में कार अनियंत्रित होकर एनीकट से नदी में जा गिरी।

त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

दीपावली के दिन एक ही परिवार के चार सदस्यों की असमय मौत से पसौद गांव में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में दीपावली की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब अपनों को खोने का गम छाया हुआ है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन पर छत्तीसगढ़ में अभिनंदन प्रस्ताव पारित, लिए गए बड़े फैसलें

रायपुर : साय कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हो गई है, बैठक में कई…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता मे सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक प्रारम्भ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास…

1 of 172