Janjgir - Champa

CG News : प्रेमिका की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, इंस्टाग्राम पोस्ट में बयां किया दर्द

जांजगीर-चाम्पा : जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के पोंच गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 24 वर्षीय गोपी दास महंत ने अपनी प्रेमिका की कथित प्रताड़ना से तंग आकर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत्यु से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी मौत का कारण अपनी प्रेमिका को बताया और अपने दर्द को दुनिया के सामने रखा।

गोपी दास ने अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि उसकी प्रेमिका पिछले चार साल से उसे मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। उसने बताया कि 13 जून को प्रेमिका ने उसे मिलने के बहाने रायपुर बुलाया और 15 हजार रुपये की मांग की। मना करने पर उसे रेप के मामले में फंसाने की धमकी दी गई। पोस्ट में गोपी ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा, मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं अब और नहीं सह सकता।

मेरी मौत की वजह मेरी गर्लफ्रेंड है। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गोपी दास के इंस्टाग्राम पोस्ट के आधार पर प्रेमिका के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने प्रेमिका से पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है और उसके मोबाइल रिकॉर्ड्स व अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG News : शराबी दूल्हे को दुल्हन ने मंडप से लौटाया, बोली …. जो खुद को नहीं संभाल सकता, वह रिश्ता क्या संभालेगा !

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में एक दुल्हन ने ऐसा फैसला लिया है, जिसकी हर…

CG Breaking : एसपी की बड़ी कार्रवाई भूमि कब्जा दिलाने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप में प्रधान आरक्षक निलंबित

जांजगीर-चांपा : जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने…

1 of 13